Instagram Dm

Instagram Dm - ख़बरें

  • Instagram Instants: नया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर अच्छा लगा? यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी सेटिंग्स
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियल टाइम फोटो Close Friends और Mutuals के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर में गैलरी से फोटो अपलोड नहीं की जा सकती और फोटो देखने के बाद गायब हो जाती है। यूजर्स Instant फोटो भेजने, गलती से भेजी गई फोटो को Undo करने और फीचर को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी मिलता है। Instagram Settings में जाकर “Hide Instants in Inbox” ऑप्शन के जरिए इस फीचर को डिसेबल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स Instants फीचर को अस्थायी रूप से Pause भी कर सकते हैं।
  • Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम और बिना एडिट की गई फोटो शेयरिंग पर आधारित है। इस फीचर में यूजर्स सिर्फ उसी समय क्लिक की गई फोटो Close Friends या Mutual followers को भेज पाएंगे। गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। शेयर की गई फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद दोबारा एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। Instagram ने Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स भी शामिल किए हैं। फिलहाल फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है।
  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • Instagram में आया 'Blend' फीचर, अब दोस्तों के साथ मिलकर देख सकेंगे Reels, ऐसे करें यूज
    Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसका नाम Blend है। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने दोस्तों के साथ एक शेयर किया गया Reels फीड बना सकेंगे, जो दोनों के इंटरेस्ट और वॉच हिस्ट्री के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा। Meta की ओर से यह फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है और भारत में भी इसे शुरू कर दिया गया है।
  • Instagram ने पेश किए नए फीचर्स, ट्रांसलेशन, शेयड्यूल मैसेज और ग्रुप क्यूआर कोड्स अपडेट
    Instagram अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे दुनिया भर में दोस्तों और परिवार के साथ कम्युनिकेट करना आसान हो जाता है। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी विदेशी भाषा में मैसेज को होल्ड रखें और ट्रांसलेट पर टैप करें। ट्रांसलेशन ऑरिजनल टेक्स्ट के नीचे नजर आएगा।
  • Instagram से अब कर पाएंगे लोकेशन शेयर, ये नए फीचर्स भी हुए पेश
    Instagram ने नए फीचर पेश किए हैं। कन्वर्सेशन को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए Meta ने 300 से ज्यादा स्टिकर के साथ 17 नए स्टिकर पैक पेश किए हैं। Meta अब यूजर्स को डीएम में अपने या दोस्तों के लिए निकनेम ऐड करने, यूजर्सनेम को आसान बनाने या अंदर के जॉक्स के जरिए पर्सनलाइज करने की अनुमति देता है। वहीं मीटअप को आसान बनाने के लिए लाइव लोकेशन शेयरिंग की शुरुआत की गई है।
  • इंस्‍टाग्राम लाया नया फीचर, DM भेजे बिना कर सकेंगे स्‍टोरीज लाइक
    Private Story Likes फीचर को इंस्‍टाग्राम पर मैसेजिंग अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश के तहत लाया गया है।
  • Facebook ने मैसेंजर को इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के साथ किया मर्ज, अब साथ होगी चैट
    जो यूज़र्स अपने Instagram के Direct Messages को Messenger के साथ मर्ज नहीं करना चाहते, तो वह इस विकल्प को इग्नोर भी कर सकते हैं

Instagram Dm - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »