1 ही WhatsApp ऐप में चलाओ 2 अकाउंट, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

WhatsApp यूजर्स एक ही ऐप में दो अकाउंट चला सकते हैं। Meta का ये फीचर पर्सनल और वर्क चैट्स को अलग रखना आसान बना देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ऐप खोलो और Settings पर जाओ
  • अब Account पर टैप करें, जहां “Add Account” का ऑप्शन दिखेगा
  • इसपर टैप करते ही दूसरे नंबर के लिए सेटअप शुरू हो जाएगा

WhatsApp के मुताबिक, हर अकाउंट की प्राइवेसी और चैट सेटिंग्स अलग से कस्टमाइज की जा सकती हैं

Photo Credit: Unsplash/ Mika Baumeister

WhatsApp यूजर्स को दो-दो फोन नहीं रखने पड़ते हैं, क्योंकि Meta एक ऐसा फीचर देता है, जिसके जरिए एक ही WhatsApp ऐप में दो अकाउंट चलाना मुमकिन है। मतलब आपको पर्सनल और वर्क चैट्स के लिए बार-बार लॉग आउट करने या डुअल ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं। सिर्फ एक ऐप में दोनों अकाउंट ऐड करके आसानी से स्विच किया जा सकता है।

ये फीचर Android यूजर्स के भारत समेत ग्लोबली उपलब्ध है। यह फीचर उन लोगों के लिए कन्वीनिएंट है जो एक ही फोन में ड्यूल SIM यूज करते हैं। इस फीचर का फायदा उन प्रोफेशनल्स, बिजनेस यूजर्स और फ्रीलांसरों को होगा जो एक ही ऐप से काम और पर्सनल लाइफ दोनों मैनेज करना चाहते हैं।

Advertisement

दो अकाउंट चलाने के लिए क्या चाहिए होगा?

सबसे पहले, आपके फोन में ड्यूल SIM सपोर्ट होना चाहिए या फिर दो अलग-अलग नंबर उपलब्ध होने चाहिए। WhatsApp का नया फीचर इन्हीं दोनों SIM नंबरों को लिंक करने देता है, ताकि दोनों अकाउंट एक ही ऐप में रन कर सकें। WhatsApp की ओर से बताया गया है कि आपको दूसरे अकाउंट को ऐड करने के लिए सिर्फ वही बेसिक चीजें करनी हैं जो पहली बार WhatsApp सेट करते वक्त करते हैं, जैसे कि नंबर वेरिफिकेशन और OTP कन्फर्मेशन।

स्टेप-बाय-स्टेप: WhatsApp में दूसरा अकाउंट कैसे जोड़ें?

  • WhatsApp ऐप खोलो और Settings पर जाओ
  • अब Account पर टैप करें
  • अब वहां “Add Account” का ऑप्शन दिखेगा
  • इसपर टैप करते ही दूसरे नंबर के लिए सेटअप शुरू हो जाएगा
  • यहां दूसरा मोबाइल नंबर डालो और OTP से वेरिफाई करो
  • बस, अब दोनों अकाउंट ऐप में ऐड हो जाएंगे

अब जब भी आपको स्विच करना हो, बस प्रोफाइल आइकन पर टैप करके दूसरे अकाउंट पर जाओ। कोई लॉगआउट या डेटा डिलीट करने की जरूरत नहीं।

Advertisement

नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स कैसे काम करती हैं?

दोनों अकाउंट्स के नोटिफिकेशन अलग-अलग दिखेंगे। WhatsApp के मुताबिक, हर अकाउंट की प्राइवेसी और चैट सेटिंग्स अलग से कस्टमाइज की जा सकती हैं, यानी एक अकाउंट पर ‘Last Seen' छिपाना है और दूसरे पर नहीं, तो वो भी संभव है।

हालांकि दोनों अकाउंट्स का डेटा एक-दूसरे से शेयर नहीं होता। व्हाट्सऐप ने कन्फर्म किया है कि चैट हिस्ट्री, मीडिया और बैकअप पूरी तरह अलग रहते हैं ताकि यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी में कोई कमी न आए।

Advertisement

इस फीचर की लिमिटेशन क्या है?

अभी तक ये फीचर सिर्फ दो अकाउंट्स तक ही लिमिटेड है। यानी आप एक साथ तीन या चार नंबर नहीं चला पाएंगे। इसके अलावा, WhatsApp Web पर भी अभी सिंगल अकाउंट ही सपोर्टेड है, तो ब्राउजर में स्विच करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Whatsapp Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.