बिना इंटरनेट Google Maps कैसे करें उपयोग, ये है पूरा तरीका

Google Maps एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप देश और दुनिया में कहीं भी घूमने निकल सकते हैं

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा
  • Google Maps ऑफलाइन होने पर कोई भी जानकारी सेव नहीं कर सकता है।
  • Google Maps में किसी खास लोकेशन के मैप को डाउलनोड किया जा सकता है।

Google Maps को डाउनलोड किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Rahul Himkar

आज के समय में Google Maps एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप देश और दुनिया में कहीं भी घूमने निकल सकते हैं, चाहे आपको रास्ता पता हो या नहीं। आपको सिर्फ गूगल ऐप में उस लोकेशन को दर्ज करना है और गूगल मैप आपको पूरा रास्ता बता देगा। गूगल मैप ने जगह-जगह रुककर लोगों से रास्ता पूछने से झंझट से भी छुटकारा दे दिया है। मगर आपको पता है कि अगर फोन में इंटरनेट नहीं है तो Google Maps कैसे काम करेगा। हालांकि, आपको इसमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि गूगल मैप्स को बिना इंटरनेट के भी उपयोग किया जा सकता है। आइए Google Maps को बिना इंटरनेट इस्तेमाल करने के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले Google Maps करें डाउनलोड

Advertisement

ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए Google Maps ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा, क्योंकि ब्राउजर वर्जन बिना इंटरनेट काम नहीं करता है। वहीं एंड्रॉयड और गूगल फोन में बाय डिफॉल्ट मैप्स ऐप आता है। वहीं iOS यूजर्स को ऐप डाउनलोड करना होगा और Google अकाउंट के जरिए लॉगिन करना होगा। आप ऐप स्टोर से इसे फ्री में डाउलनोड कर सकते हैं।

Google Maps बिना इंटरनेट कैसे करें उपयोग


Google Maps को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपको कहां जाना है। Google Maps ऑफलाइन होने पर कोई भी जानकारी सेव नहीं कर सकता है। ऐसे में कहीं भी बाहर जाने के लिए जैसे कि जंगल में ट्रैकिंग हो या किसी विदेशी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, जहां फोन का डाटा उपयोग नहीं करना हो। आपको पहले से ही प्लानिंग करनी होगी।

Google Maps ऑफलाइन उपयोग करने के लिए ऐसे करें डाउनलोड:

Advertisement

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Google मैप्स खोलना है।
  • अब आपको स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको ऑफलाइन प्लान ऑप्शन पर टैप करना है।
  • फिर आपको सिलेक्ट योर ओन मैप पर टैप करना है।
  • अब आपको मैप में उस एरिया को कवर करना है, जिसे आप ऑफलाइन उपयोग के लिए डाउलनोड करना चाहते हैं। आप जूम इन और जूम आउट करके उसे कवर कर सकते हैं।
  • अब सबसे आखिर में डाउनलोड पर प्रेस करना है।

Google Maps ऑफलाइन कैसे करें उपयोग

  • Google Maps में उस एरिया का मैप डाउनलोड होने के बाद आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी Google Maps खोल सकते हैं।
  • अगर आप उस एरिया में हैं, जहां के लिए आपने ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड किया है, आप कुछ फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • सबसे पहले आपको उस डेस्टिनेशन को सर्च करना है और डाउनलोड किए गए एरिया में स्टेप बाय स्टेप ड्राइविंग डायरेक्शन देखनी है।
  • ऑफलाइन होने पर लाइव ट्रैफिक डाटा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल और साइकिल चलाने वाले डायरेक्शन काम नहीं करते हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.