• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • PhonePe से ऐसे करें क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल, जानें तरीका

PhonePe से ऐसे करें क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल, जानें तरीका

Credit Card Money on PhonePe: अगर आप भी फोन पे का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है।

PhonePe से ऐसे करें क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल, जानें तरीका

PhonePe: फोन पे से ऐसे करें क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल, जानें तरीका

ख़ास बातें
  • PhonePe से भी कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल
  • फोन पे वॉलेट में क्रेडिट कार्ड का पैसा जोड़ने का विकल्प नहीं
  • फोन पे से क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल करने के लिए जानें स्टेप्स
विज्ञापन
Credit Card Money on PhonePe: अगर आप भी फोन पे का इस्तेमाल करते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। PhonePe ऐप का इस्तेमाल वाले यूज़र्स ये बात तो जानते ही होंगे कि फोन पे वॉलेट में क्रेडिट कार्ड का पैसा जोड़ने का कोई भी विकल्प नहीं है। अब ऐसे में यदि PhonePe के जरिए क्रेडिट कार्ड के पैसा का इस्तेमाल करना हो तो आखिर क्या किया जाए, हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है।

आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप अपने क्रेडिट कार्ड के पैसा का इस्तेमाल PhonePe App के जरिए कर सकते हैं। फोन पे में क्रेडिट कार्ड के पैसा का इस्तेमाल करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

ऐसे करें PhonePe App से क्रेडिट कार्ड के पैसा का इस्तेमाल

स्टेप 1: सबसे पहले फोन पे ऐप को ओपन करें और फिर लॉग-इन करें।
स्टेप 2: इसके बाद नीचे की ओर दिख रहे My Money टैब पर क्लिक करें।
 
ss4prok8

स्टेप 3: यहां आपको FreeCharge, Airtel Money, JioMoney, Oxigen Wallet दिखाई देंगे। इन वॉलेट को OTP वेरिफिकेशन की मदद से PhonePe ऐप से लिंक कर लीजिए।
स्टेप 4: इसके बाद लिंक किए हुए वॉलेट ऐप में जाएं और क्रेडिट कार्ड की मदद से पैसे को वॉलेट में जोड़ें।

ऊपर बताए गए वॉलेट में पैसे जोड़ने के बाद जब कभी भी आप फोन पे के जरिए भुगतान करेंगे तो आपको लिंक किए गए वॉलेट में जो राशि है वह दिखाई देगी। आप अपनी सुविधा अनुसार जिस भी वॉलेट से भुगतान करना चाहते हैं, उसके आगे दिख रहे बॉक्स में टिक करें। ऐसा करने से Phone Pe के जरिए आप फ्रीचार्ज या फिर अन्य किसी वॉलेट की सहायता से क्रेडिट कार्ड का पैसा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  2. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  5. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  6. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  7. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  8. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  10. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »