व्हाट्सऐप पर ऐसे करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2016 17:58 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा यूज़र के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन उपलब्ध है
  • नया सिक्योरिटी फ़ीचर अभी एंड्रॉयड व विंडोज़ बीटा ऐप यूज़र के लिए हैं
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन के जल्द ही सभी यूज़र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है
गूगल, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक समेत कई दूसरी कंपनिया ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को बढ़ावा दे रही हैं। अगर आपने अभी तक टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल नहीं की है तो हम आपको कई लोकप्रिय सर्विस के लिए इन आसान स्टेप के जरिए इस सिक्योरिटी फ़ीचर को इनेबल करने की सलाह देंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने भी हाल ही में टू-स्टेप वेरिफिकेशन की शुरुआत कर दी है।

नई टू-स्टेप वेरिफिकेशन वैकल्पिक है। लेकिन शायद आपका व्हाट्सऐप अकाउंट एक ऐसा फ़ीचर है जिसे आप सबसे पहले सुरक्षित करना चाहतें हैं। कंपनी ने भरोसा दिया है कि एक बार टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल होने के बाद व्हाट्सऐप पर फोन नंबर को वेरिफाई करने के लिए यू़ज़र द्वारा बनाए गए छह-डिजिट वाले पासकोड की जरूररत होगी।
Advertisement

अभी, टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर सिर्फ बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए जारी किया जा सकता है। एंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.16.341 या इससे बाद का वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे यूज़र टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल कर सकते हैं। विंडोज़ 10 मोबाइल बीटा ऐप 2.16.280 का इस्तेमाल करने वाले यूज़र भी इस सिक्योरिटी फ़ीचर को इनेबल कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए आपको इन स्टेप को आजमाना होगा:
  • व्हाट्सऐप खोलें
  • सेटिंग में जाएं
  • अकाउंट में जाएं
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन देखें
  • इनेबल पर टैप करें
  • अगले स्क्रीन पर, छह डिजिट वाला पासकोड एंटर करें
  • इसके बाद छह डिजिट वाले पासकोड को दोबारा डालें
  • इसके अलावा आप अगले स्क्रीन पर जाकर अपना ई-मेल एड्रेस भी डाल सकते हैं।   

Advertisement
अंतिम स्टेप वैकल्पिक हैं, और व्हाट्सऐप आपके अकाउंट को लिंक करने के लिए एक ईमेल एड्रेस पूछता है। अगर आप अपना छह-डिजिट वाला पासकोड भूल जाते हैं तो व्हाट्सऐप इस ईमेल एड्रेस के जरिए एक लिंक भेजेगा जिससे टू-स्टेप वेरिफिकेशन डिसेबल हो जाएगी।

याद रखें कि अगर कोई छह डिजिट वाले पासकोड को भूल जाता है तो व्हाट्सऐप अंतिम बार व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के सात दिन तक अकाउंट को दोबारा वेरिफाई करने की अनुमति नहीं देगा।
Advertisement

व्हाट्सऐप की टीम ने स्पष्ट किया, ''इन 7 दिनों के बाद, आपके नंबर को दोबारा पासकोड के बिना ही आपके नंबर को व्हाट्सप पर दोबारा वेरिफाई कर दिया जाएगा लेकिन आपके सभी मैसेज डिलीट हो जाएंगे। अगर आपके नंबर को पिछली बार इस्तेमाल करने के बाद बिना पासकोड के व्हाट्सऐप को 30 दिन बाद दोबारा वेरिफाई किया जाता है, तो आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा और दोबारा सफल वेरिफाई किए जाने पर एक नया अकाउंट बन जाएगा। ''
Advertisement

क्या आपने अपने व्हाट्सऐप अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल की? कमेंट के जरिए हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.