• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Paytm FASTag: इन दो तरीकों से मिनटों में बंद करा सकते हैं अपना फास्टैग

Paytm FASTag: इन दो तरीकों से मिनटों में बंद करा सकते हैं अपना फास्टैग

यदि आप अपने PPBL FASTag को पूरी तरह से बंद कराना चाहते हैं, तो हम आपको यहां ऐसा करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Paytm FASTag: इन दो तरीकों से मिनटों में बंद करा सकते हैं अपना फास्टैग
ख़ास बातें
  • 15 मार्च से आप अपने Paytm FASTag में रिचार्ज नहीं करा सकेंगे
  • यूजर्स तय समयसीमा से पहले भी अपना FASTag बंद कर सकते हैं
  • पेटीएम फास्टैग को बंद करके नए बैंक से खरीदा जा सकता है FASTag
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को अपना ऑपरेशन बंद करने के लिए कहा है। पहले आदेश जारी किया गया कि इसकी सभी सर्विस को 29 फरवरी के बाद से बंद कर दिया जाएगा, जिसमें नया अकाउंट खोलने, पैसा जमा कराने, नया FASTag खरीदने सहित कई अन्य ऑपरेशन शामिल हैं। हालांकि, अब इस समयसीमा को बढ़ा कर 15 मार्च कर दिया गया है। RBI का कहना है कि 15 मार्च के बाद किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड डिवाइस, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में डिपोजिट या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अब, ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का FASTag Paytm Payments Bank (PPBL) द्वारा जारी किया गया है, तो उसे क्या करना चाहिए? बता दें कि RBI की गाइडलाइन्स के अनुसार, PPBL द्वारा जारी FASTag को 15 मार्च तक इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि तय समयसीमा तक यूजर्स कार्ड में मौजूद बैलेंस को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद यूजर्स अपने FASTag में टॉप-अप (रिचार्ज) नहीं कर सकते हैं, जिसके मतलब यह हुआ कि वे बैलेंस के खत्म होने के बाद उसे इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

अब यदि इन यूजर्स में आप भी आते हैं और अपने PPBL FASTag को पूरी तरह से बंद कराना चाहते हैं, तो हम आपको यहां ऐसा करने का आसान तरीका बता रहे हैं। यह भी बता दें कि फास्टैग को बंद कराने पर आपका सिक्योरिटी डिपोजिट और बैलेंस एक हफ्ते के भीतर रिफंड कर दिया जाएगा। चलिए Paytm FASTag को स्थाई रूप से बंद करने का तरीका जानते हैं।
 

How to deactivate Paytm FASTag permanently?


Method 1
  • कॉल के जरिए FASTag बंद कराने के लिए 1800-120-4210 डायल करें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) या टैग आईडी (Tag ID) प्रदान करें।
  • एक Paytm ग्राहक सहायता एजेंट आपके FASTag को बंद करने की पुष्टि करेगा।
  • हालांकि, कुछ मामलों में यह काम नहीं करता है, तो ऐसे में आपके पास एक अन्य तरीका है, जहां आपको Paytm ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

Method 2
  • सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।
  • अब "Help & Support" पर टैप करें।
  • यहां "Banking Services & Payments" सेक्शन पर मौजूद "FASTag" पर टैप करें।
  • अब "Chat with us" पर टैप करें और डिएक्टिवेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए उचित ऑप्शन को चुनें

ध्यान रखें कि सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार, किसी भी यूजर को नए FASTag को वाहन में लगाने से पहले पिछले टैग को पूरी तरह से खंड़ित करना होगा। ऐसे में Paytm भी आपसे खंड़ित टैग की तस्वीर मांगेगा। यहां आपके पास दो ऑप्शन होंगे, या तो आप तस्वीर को उसी समय अपलोड कर सकते हैं या आप फोटो को बाद में भी Paytm के साथ शेयर कर सकते हैं।

इसके अलावा, बताते चलें कि Paytm के अनुसार, FASTag बंद होने के प्रोसेस के शुरू होने के बाद लगभग एक हफ्ते के भीतर आपको सिक्योरिटी डिपोजिट और बैलेंस रिफंड कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »