Whatsapp से खरीदें दिल्ली मेट्रो में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर टिकट! ये रही पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • आप सुविधापूर्वक अपने Whatsapp से दिल्ली मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं।
  • आपको दिल्ली मेट्रो का वॉट्सऐप नम्बर फोन में सेव करना होगा।
  • चैटबॉट में जाकर QR Code के रूप में यह टिकट उपलब्ध करवाया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है।

दिल्ली मेट्रो में अब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यूजर्स Whatsapp के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) या DMRC ने Airport Express Line का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की है। खास बात ये है कि ऐप में जाकर सिर्फ एक QR Code के माध्यम से उपभोक्ता दिल्ली मेट्रो का टिकट इस लाइन पर इस्तेमाल सकते हैं। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। जिसके यूजर्स के लिए अब कंपनी ने टिकट खरीदने की नई सुविधा शुरू की है। DMRC ने इसे 30 मई को लॉन्च किया था। WhatsApp आधारित टिकट सर्विस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। एक यात्री अधिकतम 6 QR code आधारित टिकट इस्तेमाल कर सकता है। यानि कि एक व्यक्ति के साथ अगर 5 लोग अन्य भी यात्रा कर रहे हैं तो उनका टिकट भी लिया जा सकता है। खास बात ये भी है कि ये टिकट दिनभर के लिए वैध होंगे। लेकिन, ऐसा नहीं है कि पूरा दिन यात्री मेट्रो में ही घूम पाएगा। यात्री को गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद 65 मिनट के भीतर एक्जिट गेट से बाहर निकलना होगा। यानि कि टिकट आप भले ही पहले खरीद लें, लेकिन उसे 24 घंटे के भीतर अपनी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर लें। 

Advertisement
ध्यान रखने योग्य एक बात और भी है कि ये टिकट जारी होने के बाद इनको कैंसल नहीं करवाया जा सकता है। यानि कि एक बार टिकट लेने के बाद यात्री उसे वापस नहीं कर पाएगा। हम आपको बता रहे हैं कि Whatsapp के माध्यम से आप एयपोर्ट लाइन पर कैसे टिकट खरीद सकते हैं। 

Whatsapp के माध्यम से Airport Express Line पर ऐसे खरीदें Delhi Metro Ticket 
  • सबसे पहले आपको दिल्ली मेट्रो का वॉट्सऐप नम्बर (Delhi Metro Whatsapp Number) 9650855800 अपने फोन के कॉन्टेक्ट में सेव करना होगा। 
  • उसके बाद आप इस नम्बर पर 'Hi' लिखकर भेजें। यह आपसे भाषा चुनने के लिए पूछेगा, आप अपने पसंद की भाषा चुन लें। 
  • उसके बाद आपके पास ये ऑप्शन आते हैं- Buy Ticket 
  • Last Journey Tickets
  • Retrieve Ticket
  • टिकट खरीदने के लिए आप Buy Ticket पर टैप करें। 
  • इसके बाद Source (जहां से आप यात्रा शुरू कर रहे हैं) और Destination (जहां आपको जाना है) को चुनें। 
  • इसके बाद जितने टिकट आप खरीदना चाहते हैं, उनकी संख्या यहां भरें। 
  • इसके बाद पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ें और Credit Card, Debit Card या UPI के माध्यम से पेमेंट करें। 
  • आपका पेमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद एक QR code आपको इसी चैट बॉक्स में दिखाई देगा। 
  • जब आप मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेंगे तो AFC गेट पर लगे स्कैनर पर इस कोड को स्कैन करें, और आपका टिकट यहां यात्रा के लिए दर्ज हो जाएगा। 
इस तरह से आप सुविधापूर्वक अपने Whatsapp से दिल्ली मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.