अपनी फोटो को ऐसे बनाएं WhatsApp Stickers

WhatsApp ने चैटिंग के अंदाज को बदलने के लिए ऐप में स्टीकर फीचर को जोड़ दिया है। ऐसे में अगर आपके जेहन में खुद के स्टीकर क्रिएट करने का ख्याल आ रहा है तो आज हम आपको अपने लेख द्वारा कुछ जरूरी स्टेप्स बताएंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 17:08 IST
ख़ास बातें
  • इमोजी के बाद स्टीकर्स बने यूजर्स की पसंद
  • स्टीकर्स आने के बाद WhatsApp पर बदला चेटिंग का अंदाज
  • स्टीकर क्रिएट करने से पहले ध्यान दें ये जरूरी बातें
इमोजी के बाद अब स्टीकर भी यूजर की पसंद बन गए हैं। ऐसे में Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने चैटिंग के अंदाज को बदलने के लिए ऐप में स्टीकर फीचर को जोड़ दिया है। कई बार व्यक्ति लिखने के बजाय अपने भाव को व्यक्त करने के लिए स्टीकर या फिर इमोजी का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर आपके जेहन में खुद के स्टीकर क्रिएट करने का ख्याल आ रहा है तो आज हम आपको अपने लेख द्वारा कुछ जरूरी स्टेप्स बताएंगे।

बता दें कि WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन 2.18 के इमोजी सेक्शन में स्टीकर विकल्प दिखाई देने लगा है। नए अपडेट के साथ एक स्टीकर पैक मिलेगा, लेकिन बिल्ट-इन स्टीकर स्टोर से आप अपने पसंद के अन्य स्टीकर को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टोर में Google Play से स्टीकर डाउनलोड करने का भी ऑप्शन है। स्टीकर क्रिएट करने से पहले ध्यान दें कि, आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। आप चाहें तो नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपनी फोटो को स्टीकर में तबदील कर सकते हैं।
Advertisement
 

स्टीकर क्रिएट करने का आसान तरीका

1) सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से स्टीकर मेकर ऐप (Viko & Co) को डाउनलोड करें।
2) स्टीकर मेकर ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऐप को खोलें। ऐप में दिखाई दे रहे ‘क्रिएट न्यू स्टीकरपैक' पर क्लिक करें।
3) इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे कि स्टीकार का नाम और स्टीकरपैक ऑथर को भरें।
Advertisement
4) डिटेल भरने के बाद स्टीकर पैक को खोलें। इसके बाद आपको कुछ बॉक्स नजर आएंगे।
5) सबसे ऊपर दिखाई दे रहे ट्रे आइकन वाले बॉक्स पर क्लिक करें। अब आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे- आप नई फोटो खिंच सकते हैं या फिर कोई फोटो जो आपके स्मार्टफोन में पहले से मौजूद हो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटो का चुनाव करने से पहले ऐप आपसे फोन को एक्सेस करने की अनुमत्ति मांगेगा।
6) फोटो का जितना एरिया आपको चाहिए उसके आसपास एक आउटलाइन बनाएं। आउटलाइन बनाने के बाद सेव स्टीकर पर क्लिक कीजिए।
Advertisement
7) ट्रे आइकन इमेज सेट होने के बाद आप नोटिस करेंगे कि स्टीकरपैक में आप 30 कस्टम स्टीकर्स को जोड़ सकते हैं। नए स्टीकर को जोड़ने के लिए या तो आप फोटो क्लिक कर सकते हैं या फिर फोन में स्टोर फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
8) यदि आपको लगे कि आपने स्टीकर बना लिए हैं तो नीचे दिए गए पब्लिश स्टीकर पैक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Yes और Cancel दो विकल्प दिखेंगे। Yes पर क्लिक कीजिए। ऐसा करने से आपका नया स्टीकरपैक Whatsapp में जुड़ जाएगा।
9) अब आप नोटिस करेंगे कि व्हाट्सऐप में अन्य स्टीकर्स के साथ आपके द्वारा बनाया गया Stickers भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Stickers, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  2. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  5. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  6. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  7. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  9. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  10. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.