Paytm ऐप के जरिए COVID-19 वैक्सीन कैसे बुक करें

पेटीएम ऐप आपको कुछ आसान स्टेप्स में COVID-19 वैक्सीन बुक करने में मदद कर सकती है। Paytm आमतौर पर मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान या ऑफ़लाइन भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है।

Paytm ऐप के जरिए COVID-19 वैक्सीन कैसे बुक करें

Paytm ऐप COVID-19 वैक्सीन बुकिंग के लिए सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Paytm के माध्यम से आप COVID-19 वैक्सीन बुक कर सकते हैं।
  • Vaccine Finder को खोजने के लिए Paytm होमस्क्रीन पर स्क्रॉल करें।
  • स्लॉट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आप Notify me बटन का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
क्या आप COVID-19 वैक्सीन बुक करने का एक आसान तरीका खोज रहे हैं? इसके लिए Paytm ऐप आपकी मदद कर सकती है। पेटीएम ऐप आपको कुछ आसान स्टेप्स में COVID-19 वैक्सीन बुक करने में मदद कर सकती है। Paytm आमतौर पर मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान या ऑफ़लाइन भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है। मगर अब यह CoWIN पोर्टल के माध्यम से COVID-19 वैक्सीन बुकिंग को सक्षम करने वाली पहली थर्ड पार्टी ऐप के रूप में उभरा है। इसका उपयोग Covaxin और Covishield दोनों टीकों के लिए स्लॉट खोजने और बुक करने के लिए किया जा सकता है। आप यह भी चुन सकते हैं कि आप 18-44 आयु वर्ग या उससे ऊपर के व्यक्ति के लिए वैक्सीन बुक करना चाहते हैं या नहीं।

Paytm अपने ऐप पर एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसों के लिए वैक्सीन फाइंडर (Vaccine Finder) को COVID-19 वैक्सीन बुक करने के विकल्प के साथ पेश करता है। कंपनी ने नया अनुभव करवाने के लिए CoWIN दिशानिर्देशों में सरकार के हालिया अपडेट का भी लाभ उठाया है।
इस लेख में हम आपको पेटीएम का उपयोग करके COVID-19 वैक्सीन बुक करने के लिए आवश्यक स्टेप्स बता रहे हैं। 
 

How to book COVID-19 vaccine via Paytm app

Paytm के माध्यम से आप COVID-19 वैक्सीन कैसे बुक कर सकते हैं, इसके स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। मगर आरंभ करने से पहले यह सलाह दी जाती है कि आपके डिवाइस पर पेटीएम ऐप का लेटेस्ट वर्जन मौजूद हो। वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए आपको पहले से CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  1. Paytm ऐप खोलें और Vaccine Finder को खोजने के लिए होमस्क्रीन पर स्क्रॉल करें।
  2. Vaccine Slot Finder स्क्रीन पर अपना पिन कोड दर्ज करें। आप डिस्ट्रिक्ट द्वारा सर्च विकल्प पर स्विच करके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर भी खोज सकते हैं।
  3. उस आयु वर्ग का चयन करें जिसके लिए आप वैक्सीन बुक करना चाहते हैं।
  4. चुनें कि आप पहली खुराक चाहते हैं या दूसरी।
  5. Book now बटन पर टैप करें। फिर पेटीएम आपसे अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहेगा जिसे आप CoWIN पर इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  6. अब आपको एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा जिसे आपको अपनी बुकिंग के साथ आगे बढ़ने के लिए स्क्रीन पर दर्ज करना होगा।
  7. एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद ऐप अब आपको आपके चुने हुए स्थान पर उपलब्ध केंद्र और स्लॉट दिखाएगा। उपलब्धता के आधार पर आप मुफ्त और शुल्कसहित स्लॉट और कोविशील्ड वाले फ़िल्टर स्लॉट के बीच स्विच कर सकते हैं। 
  8. यदि आपके स्थान पर कोई स्लॉट उपलब्ध नहीं है तो ऐप आपको स्लॉट उपलब्ध होने की स्थिति में एक नोटिफाई मी (Notify me) बटन का विकल्प देता है ताकि आपके इलाके में एक नया स्लॉट उपलब्ध होने पर आपको एक नोटिफिकेशन प्राप्त हो सके।
  9. अब आप उपलब्ध स्लॉट देखेंगे जहां से आप Book Now पर टैप करके एक उपयुक्त स्लॉट चुन सकते हैं।
  10. अब आपको Add New दबाकर टीकाकरण के लिए एक नया लाभार्थी जोड़ना होगा। ऐप आपको लाभार्थी की फोटो आईडी, प्रूफ आईडी नंबर, पूरा नाम, जन्म का वर्ष और लिंग चुनने के लिए कहेगा। फिर आप Submit दबाएं।
ऐप अब आपको आपके चयनित वैक्सीनेशन सेंटर में उपलब्ध समय के बीच चयन करने देगा। सूची में से किसी एक को चुनें और फिर Schedule Now पर दबाएं।बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद Paytm आपको अपॉइंटमेंट स्लिप प्रदान करेगा। टीकाकरण के समय आपको वह पर्ची दिखानी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, CoWIN, Vaccine Finder
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  4. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  8. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  10. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »