CAA पर नरेंद्र मोदी का एक अमेरिकी कॉमेडियन ने उड़ाया 'मज़ाक', हॉटस्टार ने बैन किया एपिसोड

Hotstar ने पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम इंडिया ने सीबीएस शो 'मैडम सेक्रेटरी' के सीजन 5 के पहले एपिसोड को भी बैन किया था।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 26 फरवरी 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Hotstar ने कॉमेडियन जॉन ऑलिवर के शो का एक एपिसोड बैन कर दिया है
  • इस कार्यक्रम का नाम लास्ट वीक टुनाइट है
  • ऑलिवर ने एपिसोड में सीएए और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मज़ाक किया है

Hotstar ने लास्ट वीक टुनाइट शो का एक एपिसोड बैन कर दिया है

वॉल्ट डिज़्नी की सहायक कपंनी Hotstar ने एक ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर के एक एपिसोड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसके पीछे का कारण ऑलिवर द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर तंज कसना बताया जा रहा है। हाल ही में ऑलिवर ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'लास्ट वीक टुनाइट' में विवादों के घेरे में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। यह कार्यक्रम एचबीओ पर प्रसारित होता है, जिसमें ऑलिवर सिनेमा जगत, राजनीती आदि क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्तियों को लेकर हसी मज़ाक किया करते हैं। हालांकि शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सीएए को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग कसना उन्हें थोड़ा महंगा पड़ेगा।

जॉन ऑलिवर ने अपने एक हालिया लास्ट वीक टुनाइट शो में सीएए पर विस्तार से चर्चा की थी, जिसके चलते वह ट्विटर पर खूब ट्रेंड भी हुए थे। ऑलिवर के इस शो को लेकर कई दिग्गजों ने ट्वीट भी किया था, लेकिन पीएम मोदी और सीएए को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों के चलते इस एपिसोड को भारत में बैन कर दिया गया है।
Advertisement

यूट्यूब पर अभी भी मौजूद इस हालिया एपिसोड में ऑलिवर ने शो की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर की थी, लेकिन बाद में ऑलिवर ने सीएए और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी टिप्णी की। इसमें उन्होंने पीएम मोदी की छवि को "नफरत का अस्थायी प्रतीक" बताया और उनकी तुलना "प्रेम के स्थायी प्रतीक" ताज महल से की। लास्ट वीक टुनाइट का यह एपिसोड पूरी तरह से सीएए-एनआरसी से संबंधित प्रतित होता है।


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भारत में किसी शो के एपिसोड को बैन किया गया है। पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम इंडिया ने सीबीएस शो 'मैडम सेक्रेटरी' के सीजन 5 के पहले एपिसोड को भी बैन किया था। इसका पीछा का कारण एपिसोड में हिंदू राष्ट्रवाद से संबंधित बातों का शामिल होना था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.