Hike ने की डिजिटल वॉलेट के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ साझेदारी

भारत के इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन हाइक ने अपने डिजिटल पेमेंट वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ भागीदारी की घोषणा की। कंपनी ने कहा है, "हम इस महीने (नवंबर) से 50 लाख से अधिक लेनदेन सेवाओं से जुड़े हैं, जिनमें रिचार्ज और पीटूपी जैसी सेवाएं शामिल हैं।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 13:31 IST
भारत के इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन हाइक ने अपने डिजिटल पेमेंट वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ भागीदारी की घोषणा की। कंपनी ने कहा है, "हम इस महीने (नवंबर) से 50 लाख से अधिक लेनदेन सेवाओं से जुड़े हैं, जिनमें रिचार्ज और पीटूपी जैसी सेवाएं शामिल हैं।"

हाइक मैसेंजर प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष पथिक शाह ने एक बयान में कहा, "हम उत्साहित हैं और एयरटेल के साथ अधिक से अधिक भारतीयों को ऑनलाइन लाने और लेनदेन की सेवाओं को आसान कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए तत्पर हैं।"

सहभागिता के अनुसार, हाइक मैसेंजर यूज़र एयरटेल पेमेंट बैंक और उपयोगिता भुगतान सेवाओं व केवाईसी आधारभूत संरचना का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस मैसेंजिग प्लेटफॉर्म के 10 करोड़ से अधिक यूज़र हैं। जिनकी संख्या हर महीने 30 फीसदी के हिसाब से बढ़ती जा रही है।

एयरटेल पेमेंट बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. गणेश ने कहा, "हम हाइक के साथ साझेदारी को लेकर काफी प्रसन्न हैं। इसके जरिए हम एक विश्वस्तरीय डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे। जिसमें हमारे डिजिटल बैंकिंग बुनियादी ढांचे को पूरा सहयोग रहेगा।" वर्तमान में, हाइक, भारती एंटरप्राइजेज और सॉफ्टबैंक कॉर्प के बीच एक संयुक्त उद्यम है। हाइक हर महीने 10 अरब से अधिक संदेश और तीन अरब स्टिकर का संचालन कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Payments Bank, Apps, Hike, Hike Wallet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.