गूगल के नए फ़ीचर से धीमे इंटरनेट कनेक्शन पर सर्च करना होगा आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 10:33 IST
कई यूज़र का कहना है कि गूगल एंड्रॉयड पर अपने सर्च ऐप में नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। सर्च इंजन दिग्गज अपने सर्च ऐप (गूगल ऐप) के सर्वर में कुछ बदलाव कर रही है जिससे यूज़र को नया रीसेंट टैब दिख रहा है। इसके अलावा नए ऑफलाइन और लाइट सर्च मोड विकल्प भी दिख रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि गूगल के नए रीसेंट, ऑफलाइन सर्च और लाइट मोड फ़ीचर अभी सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। हम एंड्रॉयड पर गूगल सर्च ऐप के लेटेस्ट ऐप (वी6.9.36.210) में सिर्फ नया लाइट सर्च मोड ही देख सके।
Advertisement

नया रीसेंट टैब हैमबर्गर विकल्प से उपलब्ध है और जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, नए फ़ीचर से गूगल पर ताजा सर्च पेज दिखेंगे। सर्च ऐप में नए रीसेंट टैब से यूज़र अपने द्वारा हाल ही में सर्च किए गए पेज को सीधे एक्सेस कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि रीसेंट टैब विकल्प में कई सारे ब्राउज़ किए गए पेज के नीचे एक ब्लू निशान दिखेगा।

वहीं ऑफलाइन सर्च मोड में यूज़र उन पेज को एक्सेस कर पाएंगे जो ख़राब इंटरनेट कनेक्शन या डेटा कनेक्शन की वजह से खुल नहीं पाए थे। एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, सर्च ऐप में ऑफलाइन सर्च मड की मदद से यूज़र को डेटा कनेक्शन वापस आने की स्थिति में नोटिफाई किया जाएगा। इस विकल्प की मदद से यूज़र ऑफलाइन सर्च मोड में सर्च ना हो पाने वाले पेज को एक्सेस कर पाएंगे।
Advertisement

आखिर में बात, नए लाइट सर्च मोड की, इस मोड से पेज कम डेटा खपत करते हैं और जल्दी अपलोड होते हैं। यूज़र को लाइट सर्च मोड में तीन विकल्प मिलेंगे: लाइट सर्च मोड को डेटा बचत के लिए हमेशा इस्तेमाल के लिए ऑन करना या ऑटोमेटिक सेट करना, धीमा इंटरनेट कनेक्शन होने पर लाइट सर्च मोड ऑन करना या फिर लाइट सर्च मोड ऑफ होना। नए लाइट सर्च मोड  का उद्देश्य धीमी कनेक्टिविटी वाली जगहों पर आसानी से कंटेट एक्सेस करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Apps, Google Search, Google Lite Mode

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.