Mitron App की हो सकती है गूगल प्ले पर वापसी, ‘Remove China Apps’ के लिए नो-एंट्री

Mitron App को हाल ही में गूगल प्ले से हटा दिया गया था। Google ने इसे ‘स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जून 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Google Play से हटाया गया था Mitron App
  • मित्रों ऐप की कमी को दूर किया जा रहा है
  • 50 लाख से भी ज्यादा लोग कर चुके थे इस ऐप को डाउनलोड

Mitron App को बताया गया था TikTok का भारतीय वर्ज़न

Mitron App, जिसने TikTok के भारतीय वर्ज़न के तौर पर शोहरत हासिल की, उसे अचानक ही गूगल द्वारा Google Play से रीमूव कर दिया गया था। लेकिन अब खबर है कि यह ऐप दोबारा गूगल प्ले पर एंट्री मार सकता है। दरअसल, Google ने मित्रों ऐप के डेवलपर को टेक्निकल पॉलिसी का उल्लंघन करने वाली समस्याओं को फिक्स करने की कुछ सलाह दी है। बता दें, गूगल द्वारा हटाए जाने से पहले इस ऐप ने एक महीने से भी कम समय में गूगल प्ले पर अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली थी, जिसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इस ऐप को 50 लाख लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया था। मित्रों ऐप की तरह ही गूगल ने हाल ही में “Remove China Apps” ऐप को भी प्ले स्टोर से रीमूव किया है, जो आपके एंड्रॉयड डिवाइस से चीनी ऐप्स को डिलीट करने में मदद करता है।

Mitron App का नाम लिए बिना ही Android और Google Play के वाइस प्रेसिडेंट समीर समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी टीम डेवलपर्स के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि समस्याओं को फिक्स करके वह अपने ऐप को Google Play पर रिसबमिट कर सकें।
Advertisement

समत ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमने डेवलपर्स को गाइलाइंस दे दी है, एक बार समस्याओं को ठीक कर दें। उसके बाद ऐप गूगल प्ले पर वापस आ सकता है।"

आपको बता दें, मित्रों ऐप को हाल ही में गूगल प्ले से हटा दिया गया था। Google ने इसे ‘स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी' पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था। गूगल पॉलिसी के मुताबिक, बिना किसी ऑरिजनल बदलाव के दूसरे ऐप से कॉन्टेंट कॉपी करना गूगल के नियमों का उल्लंघन है। पॉलिसी में लिखा है कि ऐसे ऐप्स को अनुमति मिलता, जो यूज़र्स को Google Play पर पहले से मौजूद ऐप जैसा अनुभव प्रदान करता है। ऐप को अपने अनोखे कंटेंट और सर्विंस के जरिए से यूज़र्स को बेहतर अनुभव प्रदान करना चाहिए।
Advertisement

यह बताना भी जरूरी है कि मित्रों ऐप इस्तेमाल में हूबहू TikTok की तरह ही है। हालांकि, इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता मिलने का कारण भी यही है कि इस ऐप पर आपको बिल्कुल वैसा ही अनुभव प्राप्त होता है, जो टिकटॉक पर होता था। टिकटॉक कई विवादों के कारण लोगों के निशाने पर आ गया था, जिस वजह से लोगों ने इसे कम रेटिंग देकर अनस्टॉल करना शुरू कर दिया।
Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मित्रों ऐप टिकटॉक का भारतीय वर्ज़न है, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी Qboxus से खरीदा गया ऐप सोर्स कोड है।
 

No ease for the makers of Remove China Apps?

Mitron App के बाद बुधवार को Google Play से Remove China Apps को भी हटा दिया गया था। इसकी वजह है Deceptive Behaviour rules अर्थात भ्रामक व्यवहार नियम का उल्लंघन। गूगल के अनुसार, कोई ऐप यूज़र्स को थर्ड पार्टी ऐप रीमूव करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकता है, इस वजह से इस ऐप को सस्पेंड कर दिया गया। रीमूव चाइना ऐप्स को डिज़ाइन ही इस उद्देश्य से किया गया था ताकि यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से चीन द्वारा निर्मित ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकें।
Advertisement

प्रतीत होता है कि 'रीमूव चाइना ऐप्स' को दोबारा गूगल प्ले प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलेगी। समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साफ किया कि जब कोई ऐप दूसरे ऐप को टार्गेट करता है, तो वह उनके कम्युनिटी व ग्राहकों के खिलाफ होता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mitron app, Mitron, Google Play, Google, Remove China Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.