Google Search से ही अपने प्रीपेड मोबाइल को करें रीचार्ज

Google Search के नए फीचर की मदद से यूज़र्स सर्च का ही इस्तेमाल कर प्रीपेड मोबाइल प्लान खोज, कंपेयर या उससे रीचार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 19:38 IST
ख़ास बातें
  • FreeCharge, MobiKwik, Google Pay और Paytm जैसे प्रोवाइडर्स अभी लिस्ट
  • Airtel, Vodafone-Idea, Reliance Jio और BSNL के प्रीपेड प्लान उपलब्ध
  • एंड्रॉयड फोन पर ही अभी यह सुविधा उपलब्ध
Google Search का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं रहा है। अब गूगल ने भारत में प्रीपेड यूज़र्स के लिए यहीं पर प्रीपेड रीचार्ज की सुविधा उपलब्ध करा दी है। नए फीचर की मदद से यूज़र्स सर्च करने के साथ अपने एंड्रॉयड फोन पर अलग-अलग कंपनियों के रीचार्ज पैक का तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं और यहीं से रीचार्ज करना भी संभव होगा। यह फीचर अभी सिर्फ साइन्ड इन एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यहां पर Airtel, Vodafone-Idea, Reliance Jio और BSNL के प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराए गए हैं। नए सर्च फीचर की मदद से यूज़र्स गूगल सर्च का ही इस्तेमाल कर प्रीपेड मोबाइल प्लान खोज, कंपेयर या उससे रीचार्ज कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूज़र अपना नंबर तो रीचार्ज करा ही सकेंगे। साथ में दूसरे शख्स के प्रीपेड नंबर को भी रीचार्ज करने की सुविधा होगी।

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर ‘prepaid mobile recharge', ‘sim recharge' या इससे संबंधित अन्य जानकारी को सर्च करना होगा। इसके बाद सर्च के नतीजों में मोबाइल रीचार्ज सेक्शन नज़र आएगा। यहां पर यूज़र को फोन नंबर, ऑपरेटर और सर्कल जैसी जानकारी देने के बाद ‘Browse plans' पर टैप करना होगा। इसके बाद यूज़र्स को उस ऑपरेटर के उपलब्ध प्रीपेड प्लान को दिखाया जाएगा। यहां से यूज़र अपनी ज़रूरत के हिसाब से प्लान को चुन सकते हैं।

जैसा ही यूज़र किसी एक प्लान को चुनता है। उसके बाद उसके द्वारा चुने गए प्लान के साथ उपलब्ध सभी ऑफर्स और उनके प्रदाता प्रोवाडर्स की सूची दी जाएगी। इसके बाद यूज़र किसी एक प्रोवाइडर को टैप करके अपनी सुविधा के हिसाब से प्रोवाइडर के ऐप या मोबाइल साइट से रीचार्ज करा सकता है। FreeCharge, MobiKwik, Google Pay और Paytm जैसे प्रोवाइडर्स अभी लिस्ट किए गए हैं। रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल इस फीचर के साथ काम कर रहे हैं।

जैसे ही यूज़र ट्रांजेक्शन को पूरा करता है। प्रोवाइडर्स के कंफर्मेशन पेज पर बैक टू गूगल बटन दिया गया है जो यूज़र को एक बार फिर सर्च में वापस ले जाता है। कंफर्मेशन पेज पर ही यूज़र को रीचार्ज के लिए कस्टमर सपोर्ट इंफॉर्मेशन का एक्सेस दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.