अब एंड्रॉयड ऐप अपडेट करने पर होगी कम इंटरनेट डेटा की खपत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 जुलाई 2016 13:47 IST
गूगल ने यूज़र के डाटा चार्ज को ध्यान में रखते हुए प्ले स्टोर में नए बदलाव किए हैं। गूगल ने ने नए एल्गोरिद्म पेश किए हैं जिससे ऐप अपडेट का साइज़ कम हो जाता है। इसके साथ ही दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल यूज़र के डाउनलोड करने के फैसले से पहले अब हर अपडेट के साइज़ का खुलासा भी करेगा।

नए डेल्टा एल्गोरिद्म का दावा है कि इससे ऐप अपडेट साइज़ में 50 प्रतिशत तक की कमी आएगी। कंपनी द्वारा अपने एंड्रॉयड डेवलेपर ब्लॉग पेज पर लिस्टिंग के अनुसार, ''प्ले स्टोर से ऐप अपडेट के लिए करीब 98 प्रतिशत हैं, ये एपीके फाइल में बदलती हैं और डाउनलोड होती हैं और ये वर्तमान फाइल के साथ बदल दी जाती हैं, जिससे अपेडट साइज़ घट जाता है। हमने हाल ही में एक डेल्टा एल्गोरिद्म bsdiff जारी किया जिससे पिछले एंल्गोरिद्म की तुलना में अपडेट साइज़ करीब 50 प्रतिशत तक ज्यादा कम होता है। bsdiff को खास तौर पर अपडेट साइज़ को घटाने के उद्देश्य से बनाया गया है।''

गूगल का कहना है कि डेवलेपर द्वारा जारी किए जाने वाले अपडेट में गति आई है। इसके अलावा किसी ऐप निर्माता द्वारा लगातार नए फीचर व समस्या को हल करना शानदार है लेकिन इससे डाटा खपत भारी मात्रा में होता है। गूगल ने इस नए एल्गोरिद्म को डाटा यूज़ेज (जबकि यूज़र वाई-फाई पर ना हो) का भार कम करने के उद्देश्य से पेश किया है। गौर करने वाली बात है कि नया डेल्टा एल्गोरिद्म सिर्फ बिना कंप्रेस की गईं नेटिव लाइब्रेरी पर काम करता है और जिन ऐप में ये सपोर्ट मौजूद नहीं हैं उनके अपडेट साइज़ में सिर्फ 5 प्रतिशत की ही कमी होगी।

इससे पहले, गूगल प्ले पर सिर्फ ऐप साइज़ को देखा जा सकता था जबकि यूज़र अपडेट साइज़ नहीं देख सकते थे। हालांकि, गूगल ने इस नए अपडेट के साथ इसे बदलने का फैसला किया है। गूगल का कहना है कि इन नए बदलाव को भी गूगल प्ले यूज़र तक पहुंचाया जा रहा है और अगर अभी यह आपके स्क्रीन पर नहीं दिख रहे हैं तो आने वाले कुछ दिनों में आप इन्हें देख पाएंगे।
Advertisement

दुनियाभर में गूगल प्ले का इस्तेमाल करोड़ों लोगों द्वारा किया जाता है। 2015 में एंड्रॉयड यूज़र द्वारा करीब 65 बिलियन से ज्यादा ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए थे। गूगल द्वारा यह नया फीचर निश्चित तौर पर एंड्रॉयड यूज़र के लिए राहत भरा है। हाल ही में गूगल ने फैमिली लाइब्रेरी फीचर जारी किया था जिससे यूज़र द्वारा खरीदे जाने वाले ऐप, मूवी और किताबों को पांच लोगों तक से शेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.