ये 9 ऐप्स चुरा रहे थे आपका महत्वपूर्ण डेटा! Google ने Play Store से हटाए ऐप्स

Google ने अपने प्ले स्टोर से नौ ऐप हटा दिए हैं, जब शोधकर्ताओं ने दिखाया कि उन्होंने चुपके से यूजर्स के फेसबुक लॉग-इन क्रेडेंशियल चुरा लिए हैं। ऐप्स उन नामों के तहत छिपे हुए थे जो रोजमर्रा के उपयोगी टूल और ऐप्स की तरह लगते थे। इनमें रबिश क्लीनर (Rubbish Cleaner)और Horoscope Daily शामिल हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Dr. Web एंटीवायरस सर्विस ने इन ऐप्स की खोज की।
  • ऐप्स ने Facebook के लॉग-इन पेज की हूबहू नकल दिखाकर चुराया यूजर्स डेटा।
  • ऐप्स में शामिल PIP Photo को अधिकतम 5.8 मिलियन डाउनलोड मिले।

Google Play Store ने अब इन सभी नौ ऐप्स को हटा दिया है।

Google ने अपने प्ले स्टोर से नौ ऐप हटा दिए हैं, जब शोधकर्ताओं ने दिखाया कि उन्होंने चुपके से यूजर्स के फेसबुक लॉग-इन क्रेडेंशियल चुरा लिए हैं। ऐप्स उन नामों के तहत छिपे हुए थे जो रोजमर्रा के उपयोगी टूल और ऐप्स की तरह लगते थे। इनमें रबिश क्लीनर (Rubbish Cleaner)और Horoscope Daily शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन मैलिशिअस ऐप्स के Google Play स्टोर पर लगभग 5.9 मिलियन संयुक्त डाउनलोड थे जबकि अकेले पीआईपी फोटो (PIP Photo) के साथ 5.8 मिलियन डाउनलोड थे। इनमें मैलवेयर के पांच अलग-अलग प्रकार थे। Google ने इससे पहले निजता के उल्लंघन को लेकर बच्चों के लिए बने तीन ऐप्स को हटा दिया था।

डॉ. वेब (Dr. Web), एक एंटीवायरस सर्विस, की रिपोर्ट कहती है कि उनके मैलवेयर विश्लेषकों ने नौ संदेहास्पद ऐप्स की खोज की। जिनमें Processing Photo, App Lock Keep, Rubbish Cleaner, Horoscope Daily, Horoscope Pi, App Lock Manager, Lockit Master, Inwell Fitness, and PIP Photo ऐप्स थीं। इन ऐप्स ने कथित तौर पर ट्रोजन मैलवेयर के रूप में काम किया और यूजर्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से लॉग इन करके विज्ञापनों को डिसेबल करने का विकल्प प्रदान करने के बाद यूजर्स के फेसबुक लॉग-इन क्रेडेंशियल्स को चुरा लिया। डॉ. वेब की रिपोर्ट को Ars Technica ने देखा।

इन ऐप्स ने Facebook के लॉग-इन पेज की हूबहू नकल दिखाकर यूजर्स को बरगलाया। इसके बजाय ऐप्स ने एक जावास्क्रिप्ट कमांड लोड किया जिसने उनके लॉग-इन क्रेडेंशियल्स को चुरा लिया। ऐप्स ने स्पष्ट रूप से ऑथराइजेशन सेशन से ब्राउज़र कुकीज़ भी चुरा लीं। सभी मैलवेयर वेरिएंट थे और उन सभी ने कथित तौर पर यूजर्स का डेटा चोरी करने के लिए एक समान जावास्क्रिप्ट कोड का उपयोग किया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैलवेयर वेरिएंट में से तीन देशी एंड्रॉइड ऐप थे, और दो Google के फ़्लटर एसडीके (Flutter SDK) का उपयोग करके बनाए गए थे।

डॉ. वेब द्वारा पहचाने गए मैलवेयर वेरिएंट हैं-
Advertisement
Android.PWS.Facebook.13, Android.PWS.Facebook.14, Android.PWS.Facebook.15, Android.PWS.Facebook.17, and Android.PWS.Facebook.18.

Google के एक प्रवक्ता ने Ars Technica को बताया कि उन्होंने गूगल प्ले स्टोर (Google Play store) से सभी नौ ऐप के ऐप डेवलेपर्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जो इन डेवलेपर अकाउंट्स को बाज़ार में कोई भी नया ऐप प्रकाशित करने से रोक देगा। यह Google का एक सकारात्मक कदम है, मगर एक अलग नाम के तहत एक नया डेवलेपर खाता 25 डॉलर (लगभग 1,900 रुपये) के मामूली शुल्क के साथ बनाया जा सकता है।
Advertisement

यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी अज्ञात डेवलपर से कोई ऐप डाउनलोड न करें, भले ही ऐप के कितने भी डाउनलोड हों। इस मामले में, PIP Photo को अधिकतम 5.8 मिलियन डाउनलोड मिले, इसके बाद 500,000 डाउनलोड पर Processing Photo था। जिस किसी यूजर ने भी इन ऐप्स को डाउनलोड किया है, उसे संदिग्ध गतिविधियों के लिए अपने डिवाइस और फेसबुक अकाउंट की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.