Google Maps में जल्द जुड़ेगा यूज़र्स के काम का यह फीचर

Google Maps अपने यूज़र्स के लिए ऐप में एक नया टूल देने की तैयारी कर रही है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Live View फीचर एंड्रॉयड और आईओएस बीटा के लिए हो रहा रोल आउट
  • एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र को जल्द मिलेगा रिजर्वेशन टैब फीचर
  • अपडेटेड टाइमलाइन फीचर मिल रहा एंड्रॉयड यूज़र्स को

Google Maps में जल्द जुड़ेगा यूज़र्स के काम का यह फीचर

Google Maps अपने यूज़र्स के लिए ऐप में एक नया टूल देने की तैयारी कर रही है जो यात्रा के दौरान आगामी फ्लाइट और होटल रिजर्वेशन की जानकारी को दर्शाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नया रिजर्वेशन टैब आपको ‘Your Place' सेक्शन में मिलेगा। इसके अलावा लाइव व्यू फीचर की उपलब्धता का भी विस्तार किया जा रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं नए रिजर्वेशन फीचर के बारे में। गूगल मैप्स में रिजर्वेशन टैब के अंतर्गत आप फ्लाइट और होटल रिजर्वेशन को एक ही जगह पर देख पाएंगे। रिजर्वेशन टैब को खोज़ने के लिए गूगल मैप्स में बायीं ओर दिख रहे तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद 'योर प्लेस' में जाएं, यहां आपको रिजर्वेशन टैब दिखाई देगा। यह आपको आगामी ट्रिप्स से संंबंधित जानकारी दिखाएगा।
Advertisement

एक खास बात यह है कि ये फीचर ऑफलाइन भी काम करता है, गूगल ने कहा कि यह फीचर आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया जाएगा। I/O 2019 में घोषणा करने के बाद गूगल ने दुनियाभर में पिक्सल फोन के लिए लाइव व्यू फीचर को इस साल मई में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी इस सप्ताह के शुरुआत से बीटा को उन एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए जारी कर रही है जो एआरकोर और एआरकिट सपोर्ट करते हैं।

नए अपडेटेड टाइमलाइन फीचर को भी पेश किया गया है, यह न केवल उन सभी स्थानों को दिखाएगा जहां आप पहले जा चुके हैं बल्कि उन्हें रेस्टोरेंट, शॉप, होटल और एयरपोर्ट जैसी श्रेणियों में विभाजित भी करेगा। इसके बाद आप पसंदीदा जगहों को कस्टमाइज्ड लिस्ट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। अपडेटेड टाइमलाइन फीचर आने वाले हफ्तों में सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि आखिर इस अपडेटेड फीचर को आईओएस डिवाइस के लिए कब तक जारी किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.