Google Maps से EV चार्जर ढूंढना हुआ आसान, अब सर्च से दिखेगा किफायती ट्रैवल ऑप्शन

Google ने अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के मौके पर Google Maps और सर्च के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 22:08 IST
ख़ास बातें
  • Google ने अर्थ डे पर Google Maps और सर्च के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है।
  • Google Maps से यात्रियों को ईवी चार्जर की लोकेशन खोजने में मदद मिलेगी।
  • Google Maps से यात्रा के लिए चार्जिंग स्टॉप का प्लान करने में मदद मिलेगी।

Google Maps का नया अपडेट रियल टाइम यात्रा पर चार्जिंग स्टॉप प्लान बनाने में मदद करता है।

Photo Credit: Google

Google ने अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के मौके पर Google Maps और सर्च के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। नया अपडेट इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए तैयार किया गया है और इससे यात्रियों को ईवी चार्जर की लोकेशन, सड़क यात्राओं के लिए चार्जिंग स्टॉप की प्लानिंग करने समेत काफी कुछ के बारे में जानकारी मिल सकती है। सर्च दिग्गज यूजर्स रिव्यूज के आधार पर चार्जर की स्पेसिफिक लोकेशन की जानकारी देते हुए AI-जनरेटेड नेविगेशन जानकारी दिखाएगा। इसके अलावा Google Maps और सर्च अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल मार्ग समेत ज्यादा ट्रैवल रूट दिखाते हैं जो ड्राइविंग डायरेक्शन के साथ-साथ कम ईंधन की खपत कम करते हैं। यह अपडेट दुनिया भर के 15 शहरों में लागू किया जाएगा।

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Google ने सभी के लिए ईवी इस्तेमाल और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने मैप्स और सर्च सर्विस में कई बदलावों की घोषणा की है। आने वाले महीनों में गूगल मैप्स एआई बेस्ड समरी दिखाएगा जो यूजर्स रिव्यूज से मिली जानकारी के आधार पर ईवी चार्जर की स्पेसिफिक लोकेशन की जानकारी देगा। इसमें ईवी चार्जिंग स्टेशन पर बेहतर नेविगेशन चालू करने के लिए अन्य यूजर्स के एक्सपीरियंस, प्रतीक्षा समय, प्लग के प्रकार और काफी कुछ की जानकारी भी शामिल होगी।
Advertisement

इसके अलावा Google Maps जल्द ही यूजर्स को उनकी बैटरी के चार्ज लेवल के आधार पर सड़क पर रहते हुए उनके पास ईवी चार्जिंग स्टेशन का सुझाव देने में सक्षम होगा। यह रियल-टाइम पोर्ट उपलब्धता और चार्जिंग स्पीड समेत जानकारी के साथ इन-कार मैप पर आस-पास के चार्जर डिस्प्ले करेगा। यह फीचर आने वाले महीनों में ग्लोबल स्तर पर शुरू होगा, जिसकी शुरुआत उन व्हीकल से होगी जिनमें Google बिल्ट-इन है। इसके अलावा एक नए ईवी फिल्टर के साथ Google सर्च पर उन होटल को सर्च करना आसान बना रहा है जो ऑनसाइट ईवी चार्जिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।

Google Maps एक नया फीचर ला रहा है जो ड्राइविंग रूट्स के बगल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पैदल चलने के सुझाव दिखाता है। यह आने वाले हफ्तों में एम्स्टर्डम, बार्सिलोना, लंदन, मॉन्ट्रियल, पेरिस, रोम और सिडनी समेत दुनिया भर के 15 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा गूगल मैप्स पर टिकट की कीमतों के साथ-साथ बुक ट्रिप के लिंक के साथ अप-टू-डेट ट्रेन और बस शेड्यूल के बारे में ज्यादा जानकारी शामिल कर रहा है। यह फीचर अब 38 देशों में ट्रेन और 15 देशों में लंबी दूरी के बस रूट के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, Google Flights आने वाले महीने में फ्लाइट सर्च रिजल्ट में ट्रेन रूट सजेशन (सुझाव) दिखाना शुरू कर देगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Google Search, Google, Earth Day

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.