Google Maps का स्टे सेफर फीचर ऐसे आएगा आपके काम

Google Maps Stay Safer: आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको गूगल मैप्स में जुड़े इस नए Stay Safer फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 जुलाई 2019 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps के एंड्रॉयड ऐप में जुड़ा काम का फीचर
  • गूगल ने Google Maps में जोड़े दो नए फीचर
  • Google Maps में जुड़ा शेयर लाइव ट्रिप का भी विकल्प

Google Maps का स्टे सेफर फीचर ऐसे आएगा आपके काम

Google Maps Stay Safer: गूगल अपने यूज़र्स के लिए नेविगेशन सर्विस गूगल मैप्स में नए-नए फीचर्स मुहैया कराने को लेकर काम करती रहती है। हाल ही में यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Google Maps के एंड्रॉयड ऐप में एक नए स्टे सेफर (Stay Safer) फीचर को जोड़ा है। गूगल मैप्स में जुड़ा यह नया फीचर लोगों की यात्रियों को अधिक सुरक्षित बनाएगा। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको Google Maps में जुड़े इस नए Stay Safer फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।

Google Maps में जुड़ा यह फीचर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे कि टेक्सी और ऑटो आदि में सफर करने वाले यात्रियों के बेहद काम आने वाला है। गूगल मैप्स में जुड़ा स्टे सेफर फीचर टेक्सी या ऑटो आदि के रूट से अलग जाने पर आपको अलर्ट भेजेगा। साथ ही आपको गूगल मैप्स में लाइव ट्रिप शेयरिंग फीचर भी दिखाई देगा।
Advertisement

 

Google Maps Stay Safer: इन बातों का रखें ध्यान

Google Maps में स्टे सेफर फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको स्मार्टफोन में गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन होना अनिवार्य है। इसके अलावा फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी, इसके अलावा आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड होना चाहिए क्योंकि यह फीचर Google Maps के एंड्रॉयड ऐप में जोड़ा गया है।
 
 

Google Maps Stay Safer: ऐसे इस्तेमाल करें यह फीचर

1) सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स ऐप को खोलें।
Advertisement
2) इसके बाद ऊपर सर्च बार में गंतव्य स्थान डालें।
3) गंतव्य स्थान डालने के बाद आपको नीचे की ओर कुछ विकल्प दिखाई देंगे, यहां आपको स्टे सेफर फीचर मिलेगा।
4) स्टे सेफर फीचर विकल्प का चयन करते ही आपके सामने दो विकल्प आ जाएंगे।
Advertisement
 

5) इसमें से पहला विकल्प- शेयर लाइव ट्रिप और दूसरा Get Off Route Alerts है।
6) आप सुविधा अनुसार, किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।
Advertisement

सबसे पहले बात करते हैं शेयर लाइव ट्रिप फीचर की। यदि आप इस फीचर का चयन करते हैं तो आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट के साथ शेयरिंग विकल्प भी मिलेंगे ताकि आप अपने कॉन्टैक्ट के साथ अपनी ट्रिप को आसानी से शेयर कर सकें। अब बात दूसरे विकल्प की। अगर आप गेट ऑफ रूट अलर्ट का चयन करते हैं तो आपको स्क्रीन पर लिखा दिखाई देगा कि यदि आपकी टेक्सी या राइड 500 मीटर रूट से अलग हो जाती है तो गूगल मैप आपको तुरंत अलर्ट भेजेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Stay Safer Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.