गूगल ने भारत में एंड्रॉयड स्किलिंग और सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 17:02 IST
भारत सरकार के स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत सर्च कंपनी गूगल ने एंड्रॉयड स्किलिंग एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम का मकसद भारत को मोबाइल डेवलपर्स का हब बनाना है। इस प्रोग्राम के जरिए करीब 20 लाख मोबाइल डेवलपरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

गूगल के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट मैनेजर) सीज़र सेनगुप्ता ने कहा, ''भारत 2018 तक 40 लाख डेवलपरों के साथ सबसे ज्यादा डेवलपर आबादी वाला देश बन जाएगा। लेकिन आज की तारीख में इनमें से मात्र 25 फीसदी मोबाइल के लिए प्रोडक्ट डेवलप कर रहे हैं।''

आज की तारीख में भारत के पास करीब एक अरब यूज़र को कुछ नया इंटरनेट अनुभव देने की संभवाना है।
 
गूगल ने एंड्रॉयड फंडामेंटल्स पर इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व में ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत भी की है। इसके जरिए विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
Advertisement

सभी सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट में भी यह कोर्स मुफ्त में उपलब्ध होगा। कोर्स को 18 जुलाई से उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

गूगल ने एडूरो, कोइनिंग, मनिपाल ग्लोब्ल, सिंपलीलर्न, उड़ासिटी और अपग्रेड जैसे ट्रैनिंग पार्टनर के साथ समझौता किया है। ये सभी संस्थान मान्यता प्राप्त एंड्रॉयड ट्रेनिंग पार्टनर की भूमिका में होंगे। इसकी मदद से छात्रों को एंड्रॉयड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के लिए तैयार किया जाएगा।

गूगल ने इसके साथ एसोसिएट एंड्रॉयड डेवलपर सर्टिफिकेशन परीक्षा की भी घोषणा की। इसकी मदद से प्रतियोगी शुरुआती-स्तर के एंड्रॉयड डेवलपर की नौकरियां हासिल कर सकेंगे।
Advertisement

ट्रेनिंग के बाद प्रतियोगी गूगल डेवलपर ट्रेनिंग वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। यहां पर 6,500 रुपये अदा करके सर्टिफिकेशन परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  9. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.