गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप से जल्द ही सिर्फ वॉयस कॉल करना भी संभव होगा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 अगस्त 2016 16:40 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने डुओ ऐप में सिर्फ ऑडियो कॉल फ़ीचर उपलब्ध कराने की बात कही है
  • गूगल डुओ ऐप की पहली झलक आई/ओ कॉन्फ्रेंस में मिली थी
  • इस ऐप को हाल ही में आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है
गूगल के डुओ ऐप की पहली झलक हमें इस साल आयोजित गूगल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में देखने को मिली थी। गूगल हाल ही में इस ऐप को आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराना शुरू किया है। अब जानकारी मिली है कि इस ऐप से जल्द ही सिर्फ वॉयस कॉल करना भी संभव होगा। दरअसल, गूगल प्लस पर डुओ ऐप में इस फ़ीचर की नामौजूदगी के बारे में सवाल पूछा गया तो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि,  समयसीमा नहीं बताई गई है।

गूगल के नए वीडियो कॉल ऐप को ऐप्पल के फेसटाइम, माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप, वाइबर और अन्य वीडियो मैसेजिंग ऐप के टक्कर में उतारा गया है। डुओ ऐप की मदद से यूज़र अपने फोन कॉन्टेक्ट के उन यूज़र को वीडियो कॉल कर सकते हैं जिनके फोन में यह ऐप इंस्टॉल है। यह कमज़ोर नेटवर्क में भी काम कर सकता है जो इस ऐप की सबसे अहम खासियत है।
Advertisement

गूगल ने पहले ही जानकारी दी है कि डुओ ऐप से किए जाने वाले कॉल एचडी क्वालिटी में होंगे, लेकिन यह नेटवर्क की उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा। डुओ ऐप का एक और गौर करने लायक फ़ीचर 'नॉक नॉक' है, जो यूज़र को कॉलर का प्रिव्यू वीडियो दिखाता है। गूगल ने यह भी बताया है कि डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप में भी एनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है।

नए डुओ ऐप पर गूगल के एक अधिकारी ने कहा, ''जैसा कि मैं देख पा रहा हूं... तीन स्तंभ हैं। पहला यूज़र जिसके लिए हम अलो और डुओ जैसे ऐप लेकर आए हैं जो बहुत ही सिंपल और तेजी से काम करते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Allo, Apps, Duo, Google, Hangouts, Internet
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.