आईओएस के गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड ऐप में मल्टीटास्किंग सपोर्ट मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 10:39 IST
ख़ास बातें
  • स्पिलिट व्यू फीचर को पिछले साल आईओएस 9 ऐप में शुरू किया गया था
  • इस अपडेट से कुछ बग फिक्सिंग और सुधार भी किए गए हैं
  • गूगल ने एंड्रॉयड के लिए भी अपने ड्राइव ऐप्स अपडेट किए हैं
देर से ही सही लेकिन गूगल ने आखिरकार आईओएस पर अपने ड्राइव ऐप्स (डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स) के लिए मल्टीटास्किंग सपोर्ट शुरु कर दिया है। पिछले साल ऐप्पल ने आईओएस 9 में स्पिलिट व्यू और स्लाइड ओवर फीचर लॉन्च किया था जिससे आईपैड पर मल्टीटास्किंग कहीं ज्यादा आसान हो गई थी। इसके तुरंत बाद, गूगल समेत कई डेवलेपर ने मल्टीटास्किंग के लिए स्पिलिट व्यू और स्लाइड ओवर के लिए अपने ऐप अपडेट करना शुरू कर दिया था।

गूगल पिछले कई महीनों से धीरे-धीरे अपने आईओएस ऐप अपडेट कर रही है। सबसे पहले अक्टूबर में क्रोम में अपडेट के साथ स्पिलिट व्यू मल्टीटास्किंग फीचर सपोर्ट शुरू हुआ था। इसी के साथ गूगल फोटोज़ और यूट्यूब जैसे कुछ ऐप के लिए भी सोपर्ट जारी किया गया था। मार्च में, गूगल ने आईपैड प्रो के लिए गूगल डॉक्स ऐप अपडेट किया था जिससे नेटिव रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट मिलना शुरू हुआ था लेकिन उस समय भी मल्टीटास्किंग सपोर्ट नहीं मिला था।
Advertisement

स्लाइड ओवर फीचर से यूज़र दूसरे रनिंग ऐप के ऊपर एक ऐप देख सकते हैं, जबकि स्पिलिट व्यू फीचर से यूज़र साथ-साथ या फिर विंडोज़ एडडस्ट कर एक साथ दो ऐप चला सकते हैं। गूगल डॉक्स के लिए ये फीचर आईपैड प्रो, आईपैड प्रो 2, आईपैड मिनी 4 यूज़र के लिए हैं जिनसे एक साथ डॉक्यूमेंट एडिट, ब्राउज़िंग या सोशल मीडिया ऐप जैसे ट्विटर बिना बंद करे एक साथ चलाए जा सकते हैं। मल्टीटास्किंग फीचर से अब एडिटिंग, रिसर्च और ब्राउज़िंग पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

स्पिलिट व्यू और स्लाइड ओवर सपोर्ट के अलावा, इस अपडेट से कई बग फिक्स भी किए गए हैं। इस अपडेट से डॉक्स में इमेज इनसर्ट और पेज ब्रेक सपोर्ट भी मिलता है। ये तीनों ही अपडेट ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं।
Advertisement

इस बीच, गूगल ने एंड्रॉयड के लिए डॉक्स, शीट्स और स्लाइड ऐप भी अपडेट किए हैं। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, इन अपडेट से अब पहले से ज्यादा बेहतर टेबल व चार्ट फंक्शन मिलेंगे। यूज़र अब एक शीट्स वर्कशीट से सेल्स को डॉक या स्लाइड पर कॉपी कर सकते हैं और एक फॉरमेटेड टेबल पा सकते हैं। इस नए फंक्शन से 400 से ज्यादा संख्या में ज्यादा होने पर सेल्स कॉपी नहीं होते। शीट्स चार्ट फंक्शन में भी सुधार किया गया है खास तौर पर जिस तरह से उसे ड्रॉ किया जाता है। इन अपडेटेड ऐप को धीरे-धीरे सभी यूज़र को जारी किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.