Google का डिजिटल वेलबीइंग विजेट बताएगा, कितना वक्‍त बिताया स्‍क्रीन पर!

नए डिजिटल वेलबीइंग विजेट को सबसे पहले 9to5Google ने APK टियरडाउन के जरिए स्‍पॉट किया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • यह अभी बीटा फेज में है, यानी इसकी टेस्टिंग की जा रही है
  • यह एंड्रॉयड प्‍लेटफॉर्म पर यूजर्स की डिजिटल आदतों को ट्रैक करता है
  • ऐप पर टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं यूजर्स

Google ने दिसंबर में अपने कुछ ऐप्स के लिए नए विजेट को जोड़ना शुरू किया था।

Photo Credit: Google

Google ने कुछ ऐप्स जैसे- YouTube Music और Google Photos के होमस्क्रीन विजेट्स को अपडेट किया है। अब ताजा अपडेट के तहत इसके डिजिटल वेलबीइंग ऐप को नया विजेट मिलने की बात सामने आ रही है। कहा जाता है कि 'युअर स्क्रीन टाइम' विजेट, ऐप पर बिताए गए समय के बारे में बताता है। यह अभी बीटा फेज में है और एंड्रॉयड प्‍लेटफॉर्म पर यूजर्स की डिजिटल आदतों को ट्रैक करता है। यह यूजर्स को लिमिट सेट करने की भी इजाजत देता है कि वह किस ऐप पर कितना वक्‍त बिताना चाहते हैं। 

नए डिजिटल वेलबीइंग विजेट को सबसे पहले 9to5Google ने APK टियरडाउन के जरिए स्‍पॉट किया था। इसने  नए स्क्रीन टाइम विजेट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसके तहत, यूजर्स अपने फोन में जितना वक्‍त गुजारेंगे, वह उनके फोन की होम स्क्रीन पर दिखाई देगा। विजिट यह भी बताएगा कि यूजर दिनभर में कौन सा ऐप सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल वेलबीइंग वर्जन 1.0.416751293.beta नए विजेट को दिखाता है। इसे अभी टेस्‍ट किया जा रहा है। यह कब तक लाइव होगा, इसकी भी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि डिजिटल वेलबीइंग का स्क्रीन टाइम विजेट सभी एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

Google ने दिसंबर में अपने कुछ ऐप्स के लिए नए विजेट को जोड़ना शुरू किया था। इनमें Google फोटोज, Google Play बुक्‍स और YouTube Music शामिल हैं। गूगल फोटोज का नया People and Pets विजेट यूजर्स को अपने फोन की होम स्क्रीन पर पसंदीदा फोटोज लगाने की अनुमति देता है। वहीं, YouTube Music ने Android 12 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए विजेट को अपडेट किया है। इसमें प्ले और पॉज कंट्रोल के साथ-साथ एक लाइक बटन भी है। YouTube Music यूजर्स, अपने होम स्क्रीन लेआउट के आधार पर विजेट को तीन तरह के आकार में हासिल कर सकते हैं। 

गूगल से ही जुड़ी कुछ और खबरों के अनुसार, कंपनी के कथित फोल्डेबल फोन का नाम Pixel Notepad हो सकता है, जिसकी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन में Oppo Find N जैसा फोल्डेबल डिज़ाइन मिल सकता है और दावा किया गया है कि यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 3 से सस्ता होगा। इसके अलावा, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि इसमें Google Tensor प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लैस थे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.