Google Chrome एंड्रॉयड ऐप पर ऑफलाइन कंटेंट पाना हुआ और आसान

Google Chrome का एंड्रॉयड ऐप अब यूज़र के लिए कंटेंट को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराएगा। यह ब्राउज़र मुख्य तौर पर वाई-फाई नेटवर्क होने पर अपने आप संबंधित आर्टिकल को डाउनलोड कर लेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जून 2018 17:56 IST
ख़ास बातें
  • नए फीचर को भारत में क्रोम एंड्रॉयड ऐप यूज़र के लिए रिलीज किया गया
  • नया फीचर आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर आर्टिकल पेश करेगा
  • डाउनलोड किया हुआ कंटेंट क्रोम ऐप के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध होगा
Google Chrome का एंड्रॉयड ऐप अब यूज़र के लिए कंटेंट को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराएगा। यह ब्राउज़र मुख्य तौर पर वाई-फाई नेटवर्क होने पर अपने आप संबंधित आर्टिकल को डाउनलोड कर लेगा। बता दें कि कंटेंट लोकप्रियता, आपके लोकेशन या आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर डाउनलोड किया जाएगा। डाउनलोड हो जाने के बाद आप इस कंटेंट को इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी एक्सेस कर पाएंगे। नया ऑफलाइन फीचर गूगल क्रोम एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न पर उपलब्ध है। याद रहे कि इस महीने ही गूगल ने एंड्रॉयड के लिए क्रोम 67 को रिलीज किया था जो हॉरिजॉन्टल टैब स्विचर के साथ आता है।

बता दें कि नए फीचर को भारत में क्रोम एंड्रॉयड ऐप यूज़र के लिए रिलीज तो किया ही गया है, साथ में इसे 100 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर की मदद से इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी यूज़र वेब पर सर्फिंग कर पाएंगे। इस पर कंपनी का बयान आया है कि जब भी यूज़र वाई-फाई कनेक्शन से जुड़े होंगे। क्रोम अपने आप आपकी लोकेशन के आधार पर सबसे लोकप्रिय और संबंधित कंटेंट को डाउनलोड कर लेगा।
Advertisement

अगर आप गूगल पर साइन्ड इन हैं तो नया फीचर आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री के आधार पर आर्टिकल पेश करेगा। डाउनलोड किया हुआ कंटेंट क्रोम ऐप के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध होगा। आप यहां तक टॉप पर दायीं तरफ नज़र आ रहे तीन डॉट पर टैप करके पहुंच सकते हैं। इसके बाद डाउनलोड विकल्प को चुनना होगा।

दिसंबर 2016 में गूगल क्रोम एंड्रॉयड ऐप पर ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए यूज़र को कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी। इस वक्त ब्राउज़र में म्यूजिक, वीडियो और पूरे वेबपेज को डाउनलोड करने का विकल्प था। इसके बाद मई 2017 में Chrome में अलग से 'डाउनलोड पेज लेटर' लाया गया। इसके बाद किसी वेबपेज को ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करना और सुविधाजनक हो गया। 'Download Link' का विकल्प आ गया था जिसके बाद ऑरिजनल वर्ज़न से कंटेंट डाउनलोड करना आसान हो गया था।
Advertisement

क्रोम के लिए पेश किया गए नए फीचर ने अपने आप डाउनलोड होने वाले फीचर को दूसरे स्तर पर पहुंच दिया है। ब्राउज़िंग हिस्ट्री लॉग और लोकप्रियता के आधार पर कंटेंट डाउनलोड होगा। नए फीचर के लिए यूज़र को अलग से कुछ नहीं करना होगा। हालांकि, इसके लिए आपके फोन पर गूगल क्रोम का लेटेस्ट एंड्रॉयड ऐप होना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chrome for Android, Chrome, Google Chrome, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  3. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  4. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  7. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  9. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  10. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.