गूगल कैलेंडर ऐप की मदद से अब फिट रहना हुआ आसान

गूगल कैलेंडर ऐप की मदद से अब फिट रहना हुआ आसान
विज्ञापन
गूगल ने अपने कैलेंडर ऐप के गोल फ़ीचर को गूगल फिट और ऐप्पल हेल्थ ऐप्लिकेशन के साथ इंटीग्रेट कर दिया है। अब यूज़र आसानी से अपने फिटनेस संबंधी डेटा को ट्रैक कर सकते हैं। इस इंटिग्रेशन के साथ ही,  एंड्रॉयड फोन या आईफोन में यूज़र एक्टिविटी रिकॉर्ड हो जाएगी। इसके बाद गूगल कैलेंडर ऐप इसे ऑटोमेटिकली 'गोल्स एज़ डन' के तौर पर मार्क कर देगा।

सर्च दिग्गज़ गूगल ने पिछले साल अपना गूगल कैलेंडर ऐप में गोल्स ऐप लॉन्च किया था। इस फ़ीचर को अपनी पसंदीदा एक्टिविटी के लिए समय निकालने के लिए लोगों की सहायता के इरादे से लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस अपडेट से पहले, यूज़र को अपने गोल्स को पूरा करने के बाद हर बार मैनुअली मार्क करने की जरूरत पड़ती थी। लेटेस्ट अपडेट के साथ, अब यह फ़ीचर बदल गया है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''इस इंटिग्रेशन के साथ ही, भविष्य के लक्ष्य इस रुझान पर आधारित होंगे कि आप कितना ज्यादा उन्हें पूरा करते हैं।''

गूगल ने कहा, ''अगर आपके सुबह 6.30 बजे दौड़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हैं। लेकिन आप 7 बजे तक इसे पूरा नहीं करते, तो कैलेंडर ऐप इसे आपके मुताबिक एडस्ट करेगा और आपकी एक्टिविटी के लिए 'सबसे बेहतर समय' खोजने में मदद करेगा।''

गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में एंड्रॉयड पर गूगल फिट ऐप में गोल्स एपीआई पेश किया था। इससे यूज़र अपने गोल्स पढ़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »