Flipkart Black मेंबरशिप लॉन्च: सिंगल पैकेज में कैशबैक, अर्ली डील्स और Free YouTube Premium, जानें कीमत

Flipkart ने भारत में अपना नया Black सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। इसमें सालाना YouTube Premium, 5% कैशबैक, SuperCoins और प्रीमियम डील्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Black सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये, ऑफर प्राइस 990 रुपये
  • सालाना YouTube Premium और हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins कैशबैक
  • एक्सक्लूसिव Black Deals, प्रायोरिटी सपोर्ट और फ्लाइट ऑफर्स भी शामिल

VIP प्लान की तुलना में Flipkart Black ज्यादा प्रीमियम है और इसमें कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम Flipkart Black लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक प्रीमियम टियर में रखा है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये सालाना रखी गई है। हालांकि, फिलहाल लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत यह सब्सक्रिप्शन 990 रुपये में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि Flipkart पहले से ही VIP और Plus जैसी मेम्बरशिप ऑफर करता है, लेकिन Black इन दोनों से ऊपर रखा गया है। खासतौर पर इसमें शामिल YouTube Premium का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन इसे बाकी से अलग बनाता है, जिसकी सालाना कीमत अलग से लगभग 1,490 रुपये होती है।

VIP प्लान की तुलना में Flipkart Black कहीं ज्यादा लॉयलटीप्रीमियम है। VIP की कीमत 799 रुपये सालाना है, वहीं Flipkart Plus का एक्सेस यूजर्स को ऑर्डर्स की संख्या के आधार पर मिलता है। Plus Silver के लिए साल में 10 ऑर्डर्स करने होते हैं, जबकि Plus Gold के लिए 20। Black सब्सक्रिप्शन इन सबको ओवरशैडो करने के लिए पेश किया गया है, और यहां कंपनी का टारगेट Amazon Prime से सीधी टक्कर का प्रतीत होता है।

Advertisement

Flipkart का कहना है कि इस सब्सक्रिप्शन में 5% SuperCoins कैशबैक (100 रुपये तक) हर ऑर्डर पर दिया जाएगा, चाहे वो Flipkart से हो या Flipkart Minutes से। यूजर्स हर महीने 800 SuperCoins तक कमा सकते हैं। साथ ही SuperCoins के इस्तेमाल पर 1,000 रुपये तक के ऑर्डर पर 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। SuperCoins की वैल्यू सीधे रुपए से जुड़ी है, यानी अगर आपके पास 50 SuperCoins हैं तो आप 50 रुपये का कैशबैक या डिस्काउंट क्लेम कर सकते हैं।

Flipkart Black के साथ एक्सक्लूसिव डील्स और डिस्काउंट्स भी दिए जाएंगे, खासतौर पर "प्रीमियम" गैजेट्स कैटेगरी में। इसके अलावा मेंबर्स को अर्ली एक्सेस टू सेल्स, 24x7 प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट, Cleartrip फ्लाइट कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग सिर्फ Re.1 में जैसे फायदे भी मिलेंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि यह सब्सक्रिप्शन एक बार खरीदने के बाद कैंसिल नहीं किया जा सकता और इसकी फीस नॉन-रिफंडेबल है।

Flipkart Black सब्सक्रिप्शन क्या है?

Flipkart Black एक प्रीमियम पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है जो शॉपिंग के साथ कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स और रिवार्ड्स देती है।

Advertisement

Flipkart Black की कीमत कितनी है?

इसकी सालाना कीमत 1,499 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर में फिलहाल 990 रुपये में उपलब्ध है।

Flipkart Black में क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

इसमें सालाना YouTube Premium, हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins कैशबैक, एक्सक्लूसिव डील्स, प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट और Cleartrip फ्लाइट ऑफर्स शामिल हैं।

YouTube Premium सब्सक्रिप्शन कैसे मिलेगा?

Flipkart Black में सालाना YouTube Premium free दिया जाएगा, जो सिर्फ एक अकाउंट पर एक्टिवेट होगा और ट्रांसफरेबल नहीं होगा।

Advertisement

Flipkart Plus और Flipkart Black में क्या फर्क है?

Flipkart Plus एक लॉयल्टी प्रोग्राम है जिसमें ऑर्डर्स के हिसाब से टियर मिलते हैं। वहीं Flipkart Black एक पेड प्रीमियम सर्विस है जिसमें ज्यादा फायदे और ऑफर्स मिलते हैं।

Flipkart Black को Amazon Prime से कैसे कंपेयर किया जा सकता है?

Amazon Prime की तरह इसमें भी एक्सक्लूसिव डील्स और सेल एक्सेस मिलती है, लेकिन YouTube Premium की वजह से Flipkart Black एक अलग वैल्यू देता है।

क्या Flipkart Black का सब्सक्रिप्शन कैंसल किया जा सकता है?

नहीं, एक बार सब्सक्रिप्शन ले लेने के बाद इसे कैंसल या रिफंड नहीं किया जा सकता।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart Black Membership
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.