• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • पांच मुफ्त क्रिकेट गेम जिन्हें आप ज़रूर खेलना चाहेंगे

पांच मुफ्त क्रिकेट गेम जिन्हें आप ज़रूर खेलना चाहेंगे

पांच मुफ्त क्रिकेट गेम जिन्हें आप ज़रूर खेलना चाहेंगे
ख़ास बातें
  • ऐप स्टोर व गूगल प्ले पर कई क्रिकेट गेम मौज़ूद हैं
  • वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 2 सबसे ज्यादा फ़ीचर से लैस गेम हैं
  • आईसीसी प्रो क्रिकेट 2015 आधइकारिक वर्ल्ड कप गेम है
विज्ञापन
एंड्रॉयड व आईओएस के लिए ढेरों क्रिकेट गेम मौज़ूद हैं लेकिन बहुत कम गेम ऐसे हैं जो वाकई डाउनलोज करने लायक हैं। हमने गूगल प्ले और ऐप स्टोर से खोज कर आपके लिए 5 ऐसे क्रिकेट गेम की सूची तैयार की है जिन्हें खेलने में आपको खूब मजा आएगा। ये गेम खेलने में ना तो आपका वक्त जाया होगा और ना ही आपको ऐसे गेम खेलकर टाइमपास करना पड़ेगा जो क्रिकेट का आनंद नहीं देते। अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आपको अपने आईफोन, आईपैड या एंड्रॉयड डिवाइस पर इन पांच गेम को जरूर खेलना चाहिए।

1) आईसीसी प्रो क्रिकेट 2015
इस 'ऑफिशियल' आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप वीडियो गेम, आईसीसी प्रो क्रिकेट 2015 को भारतीय कंपनी इंडियागेम्स ने लॉन्च किया। इंडियागेम्स क्रिकेट गेम बनाने वाली एक अनुभवी कंपनी है। इस गेम में बॉलिंग की एक अनोखी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको स्क्रीन पर बॉल को ट्रेस करना होता है। यह तकनीक इस गेम को खूब मजेदार बनाती है। बैटिंग के लिए यूज़र एक ग्राउंड या एक लोफ्टेड शॉट में से किसी एक का चुनाव करना होता है।

इस गेम को अच्छी तरह से खेलने में थोड़ा वक्त लग सकता है लेकिन यहह मुफ्त गेम बेहद शानदार है। मोशन कैप्चर के इस्तेमाल से असली दिखने वाले ग्राफिक्स क्रिएट किए जाते हैं।


इंडियागेम्स के पास आईसीसी का ऑफिशियल क्रिकेट वर्ल्ड कप लाइसेंस है जिससे यूज़र को 14 टीम के 150 से अधिक खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। इसका मतलब है कि आप ''एमएस धोबी''  की तरह नहीं बल्कि असली एमएसडी की तरह खेल पाएंगे। क्रिकेट के बड़े फैन को इस गेम को जरूर खेलना चाहिए।

आईसीसी प्रो क्रिकेट 2015 एंड्रॉयड, आईओएस और पीसी पर खेलने के लिए उपलब्ध है।

2) रियल क्रिकेट 16
हालांकि रियल क्रिकेट 16 एक नए गेम की जगह रियर क्रिकेट 14 में थोड़े अपडेट के साथ लॉन्च हुआ गेम लगता है। लेकिन इस गेम में कई सारे नए और मजेदार फ़ीचर जोड़े गए हैं। इन सबमें सबसे खास है जब आपके पास क्रिकेट के ऐतिहासिक क्षणों के समय खुद के वहां मौज़ूद होने का विकल्प मिलना। जैसे शारजांह में में भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद का आखिला बॉल पर लगाया गया छक्का या फिर 2003 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शोएब अख्तर की बॉल पर सचिन तेंदुलकर की बैटिंग।

ये गेम उन लोगों के लिए बेहद अच्छा है जो अभी क्रिकेट गेम में नौसिखिये हैं। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एड की संख्या भी कम कर दी गई है। यह गेम डाउनलोड कर खेला जा सकता है।

रियल क्रिकेट 16 एंड्रॉयड व आईओएस पर उपलब्ध है।

3) वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 2
वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियन 2 के डेवलेपर नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया का दावा है कि इस गेम को क्रिकेट फैंस ने क्रिकेट फैंस के लिए बनाया है। और काफी हद तक यह दावा सच भी लगता है। हर डॉट बॉल और विकेट के साथ गेंदबाज के कॉन्फिडेंस मीटर में बढ़ोतरी, प्लेयर एट्रिब्यूट सिस्टम और कई शानदार एनिमेशन। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इन बारीकियों पर बेहद ही विस्तार से काम किया है।
 

हालांकि, यह गेम पिछले साल लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इसमें कई अपडेट जैसे डीआरएस (डिसीज़न रिव्यू सिस्टम), नए स्टेडियम और कई दूसरे कंट्रोल विकल्प शामिल हैं। 40 से ज्यादा इन गेम कैमरा एंगल, चार टूर्नामेंट और चैलेंज पूरा करने केलिए दोस्तों के साथ ग्रुप बनाने जैसे फ़ीचर हैं जो इसे हमारी सूची में शामिल एक संपूण गेम बनाते हैं।

वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 2 एंड्रॉयड व आईओएस पर उपलब्ध है

4) रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप
हमारी सूची में सबसे नए गेम में शामिल हुआ है रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है यह भारत के रोहित शर्मा पर बना एक लाइसेंसी क्रिकेट गेम है। इसमें गेमप्ले की कमी है और हमारी सूची में शामिल दूसरे गेम की तरह ही बॉलिंग, टीम मैनेजमेंट जैसे विकल्प हैं। यह काफी हद तक रियर क्रिकेट गेम की तरह है। हालांकि, इसे आसानी से कंट्रोल करना ही इस गेम की सबसे बड़ी खासियत है।
 

इस गेम को खेलने के लिए आपको ड्रैग करने, होल्ड और गेस्चर रिलीज़ कर बैटिंग करना होता है। गेम को थोड़ा सा कठिन बनाने के लिए आपको चैलेंज की जरूरत पड़ती है। अगर आप क्रिकेट के रोमांच के लिए एक ऐसे गेम की तलाश में हैं जो आसान और फटाफट खेला जा सके तो रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप आपके लिए ही है।

रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप एंड्रॉयड पर उपलब्ध है।

5) क्रिकेट रॉकस्टार
हालांकि इस गेम से आप असल में क्रिकेट नहीं खेलते हैं। लेकिन क्रिक्रेट रॉकस्टार सबसे मजेदार क्रिकेट थीम आधारित गेम में शामिल है। यह क्रिकेट थीम पर आधारित मैच-3 पज़ल गेम है जहां आप एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं जिसे मैच जीतने के लिए बड़ा स्कोर बनाना होता है।
 

इसके अलावा अधिकतर थीम गेम की तरह ही आपको एक तरह और कलर की बॉल को कनेक्ट करना होगा। कनेक्ट की गई बॉल की चेन जितनी लंबी होगी उतने ज्यादा रन आप स्कोर कर पाएंगे। और जब आप एक जरुरत या उससे ज्यादा के रन बना लेंगे तो आप अगले लेवल पर पहुंच जाएंगे।

क्रिकेट रॉकस्टार एंड्रॉयड पर उपलब्ध है।

आप कमेंट कर हमें बता सकते हैं कि आपको इनमें से कौन सा गेम पसंद आया? इसके अलावा अगर हमने इस सूची में कोई ऐसा गेम शामिल नहीं किया है जो आपको पसंद है आप उसके बारे में भी कमेंट कर हमें बता सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »