Google के Files Go ऐप का नाम बदला, हर महीने 3 करोड़ से ज़्यादा एक्टिव यूजर हैं इस ऐप के

बीटा वर्ज़न पेश करने के करीब हफ्ते भर बाद ही Google ने अपने Files Go ऐप को आधिकारिक तौर पर Files का नाम दे दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 नवंबर 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Google ने फाइल्स गो ऐप का नाम बदलने की वजह सार्वजनिक नहीं की
  • यह पहले गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम के लिए डिज़ाइन किया गया था
  • नाम बदलने के अलावा Google ने इसे रीडिज़ाइन भी कर दिया है
बीटा वर्ज़न पेश करने के करीब हफ्ते भर बाद ही Google ने अपने Files Go ऐप को आधिकारिक तौर पर Files का नाम दे दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए गुरुवार को फाइल्स गो ऐप का नाम बदलने की जानकारी दी। साथ में यह भी बताया कि दुनियाभर में हर महीने इस ऐप को 3 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप को सबसे पहले भारत, ब्राज़ील और नाइजीरिया जैसे विकासशील  मार्केट के किफायती हैंडसेट के लिए पेश किया गया था। इस ऐप की मदद से यूज़र एक टैप में इंटरनल स्टोरेज से जंक फाइल्स की छुट्टी कर सकते हैं।

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "एक साल से कम में Files Go ऐप तेज़ी से विकसित हुआ है। अब हर महीने 3 करोड़ से ज़्यादा लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। हमने पाया कि दुनियाभर के लोग इस ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहें उनके पास कोई भी हैंडसेट हो या किसी तरह का इंटरनेट कनेक्शन। "

चौंकाने वाली बात है कि Google ने इस फाइल्स गो ऐप का नाम बदलने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने इस ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया है। क्योंकि यह पहले गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम के लिए डिज़ाइन किया गया था। मकसद साफ है कि अब एंड्रॉयड गो मॉडल से परे अन्य सेगमेंट के डिवाइस में इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए।

नाम बदलने के अलावा Google ने इसे रीडिज़ाइन भी कर दिया है। यह अब मेटरियल थीम डिज़ाइन ट्रीटमेंट के साथ आता है। फाइल्स ऐप में गूगल सेंस फॉन्ट का इस्तेमाल हुआ है और साथ में नई आइकन्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा ऐप के बैकग्राउंड को व्हाइट रंग में कर दिया गया है। आइकॉनोग्राफी को भी अपडेट कर दिया गया है।
Advertisement

आप चाहें तो लेटेस्ट Files by Google ऐप को गूगल प्ले से इंस्टॉल कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप के बाद के सभी डिवाइस में काम करेगा। यह ऐप 9.8 एमबी का है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Files by Google, Files, Files Go, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  3. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  4. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  6. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  9. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  10. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.