फेसबुक मैसेंजर ऐप से अब ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे आप

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 11:49 IST
ख़ास बातें
  • ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे
  • कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं
  • सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
फेसबुक ने हाल में अपने मैसेंजर ऐप के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किया था। नया डिज़ाइन ज़्यादा कैमरा-केंद्रित था और 3डी मास्क व टेक्स्ट पर आधारित आर्टवर्क जैसे फ़ीचर को भी इसका हिस्सा बनाया गया था। अब कंपनी ने एक ऐसा फ़ीचर दिया है जो ऐप में ग्रुप वीडियो कॉल में बेहद ही कारगर साबित होगा। इस फ़ीचर की मांग बहुत दिनों से थी जिसे अब सोशल मीडिया साइट ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए रोल आउट कर दिया है। इसे वेब वर्ज़न के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।
 
अब फेसबुक मैसेंजर यूज़र किसी ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे। लेकिन कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं। कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा, "जैसे ही कॉल पर 6 से ज़्यादा लोग जुड़ जाते हैं। सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।" ग्रुप वीडियो चैट शुरू करने से पहले यूज़र को किसी पुराने ग्रुप चैट या नए चैट में जाना होगा। इसके बाद दायीं तरफ टॉप में बने वीडियो आइकन पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

इसके बाद सभी ग्रुप सदस्यों को नोटिफाई किया जाएगा। वे सिंगल टैप के ज़रिए वीडियो चैट का हिस्सा बन जाएंगे। फेसबुक ने कहा, "अगर यूज़र चाहें तो वे निजी तौर पर कुछ यूज़र या पूरे ग्रुप को कॉल भी कर सकते हैं।"

वहीं, द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सोशल मीडिया कंपनी एक ऐसा फ़ीचर पेश करने जा रही है जिसकी मदद से यूज़र अपने टेक्स्ट पोस्ट का रंग भी बदल पाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा करने के लिए यूज़र को स्टेटस बार पर टैप करना होगा। और इसके बाद अपनी पसंद के रंग को चुनना होगा। यह फ़ीचर लिंक, इमेज या वीडियो पोस्ट के लिए नहीं काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.