अब फेसबुक मैसेंजर भी करेगा इंस्टेंट आर्टिकल्स को सपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 19:06 IST
फेसबुक ने अपने इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर को मैसेंजर प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा बनाया है। इस फ़ीचर के जरिए अब यूज़र इंस्टेंट आर्टिकल्स को एक अलग मैसेंजर विंडो में अपलोड कर पाएंगे। कुल मिलाकर थर्ड पार्टी ब्राउज़र के झंझट से छुटकारा। इससे समय और डेटा खपत कम होने की उम्मीद है।

जिन पब्लिशर्स के कंटेंट इंस्टेंट आर्टिकल्स नहीं सपोर्ट करते हैं, वो पहले की तरह स्मार्टफोन के डिफॉल्ट ब्राउज़र में खुलेंगे। फिलहाल, इस फ़ीचर को मैसेंजर के एंड्रॉयड ऐप के लिए रोल आउट किया गया है। आईओएस यूज़र के लिए इसे आने वाले हफ्तों में रिलीज किया जाएगा। इस फ़ीचर को एंड्रॉयड ऐप पर ओवर द एयर अपडेट के जरिए दिया जाएगा।

इंस्टेंट आर्टिकल्स फ़ीचर को पिछले साल फेसबुक ऐप के लिए रिलीज किया गया था। इससे सबसे पहले आईओएस यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद एंड्रॉयड के लिए। भारत में यह पिछले साल नवंबर महीने में पांच पब्लिकेशन के साथ साझेदारी में आया था।

इस सोशल मीडिया कंपनी ने सबसे पहले कुछ कंटेंट कंपनियों के साथ साझेदारी की थी जिसके बाद इसे हर पब्लिशर के लिए उपलब्ध करा दिया गया। यह फ़ीचर उसी तरह से काम करेगा जैसा फेसबुक ऐप पर करता है। जिन पब्लिशर्स ने इंस्टेंट आर्टिकल्स के लिए के लिए साइन किया है, उनके कंटेंट ब्राउज़र पर खुलने के बजाय ऐप के अंदर ही नए विंडो में खुल जाएंगे। जो कंटेंट इंस्टेंट आर्टिकल्स सपोर्ट के साथ आते हैं उनके टॉप में दायीं तरफ एक लाइटनिंग बोल्ट का साइन होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, Instant Articles, iOS App, Messenger App, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.