Facebook Messenger ऐप में आया भेजे हुए मैसेज को डिलीट करने वाला फीचर, ऐसे करेगा काम

बीते महीने इस फीचर के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए गए थे जिसके बाद से ही इस फीचर को इंस्टेंट मैसेजिंग चैट ऐप का हिस्सा बनाने को लेकर चर्चा गर्म थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 17:14 IST
ख़ास बातें
  • फीचर मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है
  • भारत में मैसेंजर ऐप पर अभी यह फीचर नहीं उपलब्ध है
  • अनसेंड फीचर मैसेज भेजने के 10 मिनट के अंदर ही काम करेगा
इस साल अप्रैल महीने में फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग के मैसेज को कई फेसबुक यूज़र के इनबॉक्स से बिना किसी जानकारी के हटाने के बाद काफी हो-हल्ला मचा था। कई Facebook यूज़र ने इस प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। हंगामे को शांत करने के लिए उस वक्त Facebook ने पुष्टि की थी कि भविष्य में अनसेंड मैसेज फीचर को रोल आउट किया जाएगा। अब कंपनी ने इस फीचर को अपने Messenger ऐप में पेश कर दिया है। बीते महीने इस फीचर के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए गए थे जिसके बाद से ही इस फीचर को इंस्टेंट मैसेजिंग चैट ऐप का हिस्सा बनाने को लेकर चर्चा गर्म थी।

नए Unsend फीचर को पोलेंड, बोलिविया, कोलंबिया और लिथुआनिया में रोलआउट किया गया है। इन देशों में यह फीचर मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है। Facebook के एक प्रवक्ता ने टेकक्रंच को बताया है कि इस फीचर को जल्द ही दुनिया भर के मैसेंजर यूज़र्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। 'Remove for Everyone' फीचर की मदद से यूज़र किसी भी भेजे गए मैसेज को 10 मिनट के अंदर ही डिलीट कर पाएंगे। यूज़र चाहें तो भेजे गए टेक्स्ट, ग्रुप चैट, वीडियो और फोटो को डिलीट कर पाएंगे। 10 मिनट हो जाने के बाद आप सिर्फ 'Remove for you' फीचर को इस्तेमाल में ला सकेंगे। यहां मैसेज तो डिलीट होगा, लेकिन सिर्फ आपके लिए।
Advertisement

TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के पीआर मैनेजर कैट चुई ने बताया है कि कंपनी मैसेज डिलीट किए जाने के बाद भी कुछ देर तक उसकी प्राइवेट कॉपी रखेगी, ताकि उस मैसेज के खिलाफ रिपोर्ट आने पर जांच हो सके।

अनसेंड फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको उस मैसेंज को थोड़ी देर के लिए दबाए रखना होगा जिसे डिलीट करना चाहते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर 'Remove for Everyone' और 'Remove for You' विकल्प पॉप अप हो जाएंगे। अब स्क्रीन पर एक चेतावनी आएगी जो बताएगी कि आप मैसेज को सभी चैट मेंबर्स के लिए स्थाई तौर पर डिलीट कर देंगे। वो देख पाएंगे कि आपने मैसेज डिलीट किया है और फिर भी उसके खिलाफ शिकायत कर पाएंगे।" आप जैसे ही इस चेतावनी को पढ़ने के बाद कंफर्म करेंगे। मैसेज डिलीट हो जाएगा। उसकी जगह लिखा आएगा, 'You removed a message'।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Messenger, Unsend
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.