फेक लग्‍जरी सामानों के लिए हॉटस्‍पॉट हैं Facebook और Instagram : रिसर्च

मेटा के लिए ऑनलाइन कॉमर्स एक प्राथमिकता है। इसने खरीदरी करने के नए फीचर्स दिए हैं और कंपनी के रेवेन्‍यू को बढ़ाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 12:14 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में पाए गए लगभग 65% जालसाजी वाले अकाउंट्स चीन में बेस्‍ड थे
  • रूस से 14 फीसदी और तुर्की से 7.5 फीसदी ऐसे अकाउंट ऑपरेट हो रहे थे
  • इटली की एनालिटिक्स फर्म Ghost Data ने यह रिसर्च की है

मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नकली और धोखाधड़ी से जुड़ी सेल ऐसी समस्या है, जो नई तकनीक के साथ हमेशा बनी रहती है।

फेसबुक (Facebook) के मालिकाना हक वाला मेटा (Meta) प्‍लेटफॉर्म अपने ऐप पर फेक लग्‍जरी सामानों को रोकने के लिए स्‍ट्रगल कर रहा है। शिक्षाविदों, इंडस्‍ट्री ग्रुप्‍स और इन्‍वेस्टिगेटर्स के अनुसार, मेटा के प्लेटफॉर्म नकली लग्‍जरी सामानों के अपराधियों के लिए हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं। एक प्राइवेट इन्‍वेस्टिगेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर बेनेडिक्ट हैमिल्टन का कहना है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम वो प्रमुख मार्केटप्लेस हैं जहां पब्लिक को नकली सामान बेचा जाता है। 10 साल पहले ऐसा ईबे (eBay) पर होता था और पांच साल पहले तक एमेजॉन (Amazon) पर। सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म घोस्ट डेटा (Ghost Data) के नेतृत्व वाली इस रिसर्च के मुताबिक, मेटा प्‍लेटफॉर्म पर नजर आने वाले नकली ब्रैंड Gucci, Louis Vuitton, Fendi, Prada और Chanel जैसे ब्रैंड की नकल करते हैं। इस रिसर्च को रॉयटर्स के साथ शेयर किया गया है।  

जून से अक्टूबर-2021 के बीच की गई स्‍टडी के दौरान फर्म ने फेसबुक पर चलाए जा रहे 26,000 से ज्‍यादा एक्टिव जालसाजों के अकाउंट्स की पहचान की। इंस्टाग्राम पर 20,000 से ज्‍यादा एक्टिव जालसाजों के अकाउंट्स पाए गए। यह साल 2020 से ज्‍यादा, लेकिन 2019 से कम है। 2019 में ऐसे 56,000 अकाउंट्स की पहचान की गई थी। खास बात यह है कि 2021 में पाए गए लगभग 65% जालसाजी वाले अकाउंट्स चीन में बेस्‍ड थे। रूस से 14 फीसदी और तुर्की से 7.5 फीसदी ऐसे अकाउंट ऑपरेट किए जा रहे थे।

Ghost Data इटली की एनालिटिक्स फर्म है। इसकी स्थापना साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट एंड्रिया स्ट्रोप्पा ने की है। वह वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम की डेटा एनालिस्‍ट कंसलटेंट भी हैं। इस फर्म के पास जालसाजों और इस्लामिक स्टेट के सपोर्टरों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे डिजिटल प्रोपोगेंडा का रिकॉर्ड है।  

मेटा के लिए ऑनलाइन कॉमर्स एक प्राथमिकता है। इसने खरीदरी करने के नए फीचर्स दिए हैं और कंपनी के रेवेन्‍यू को बढ़ाया है। लेकिन नकली सामान बेचने वाले यूजर्स कंपनी के प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल करके उसके लिए परेशानी पेश करते हैं। मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नकली और धोखाधड़ी से जुड़ी सेल ऐसी समस्या है, जो नई तकनीक के साथ हमेशा बनी रहती है। इसे रोकने और धोखेबाजों पर नकेल कसने में लिए हम हर दिन बेहतर हो रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Instagram, fake luxury goods, Amazon, Ebay, Ghost Data

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.