Twitter को खरीदने के बाद मस्क ने बेचे 4 अरब डॉलर के Tesla शेयर्स

कंपनी की ओर से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि मस्क ने लगभग 1.95 करोड़ शेयर्स बेचे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 20:25 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने ट्विटर डील के लिए लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है
  • ट्विटर पर बहुत सी बड़ी कंपनियों ने विज्ञापन देना बंद कर दिया है
  • मस्क के टेकओवर करने से बाद से कंपनी का रेवेन्यू घट रहा है

बहुत सी बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने Twitter को खरीदने के कुछ दिनों बाद ही इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के कम से कम 3.95 अरब डॉलर के शेयर्स बेचे हैं। मस्क इस कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर हैं। उन्होंने अगस्त में कहा था कि वह टेस्ला के शेयर्स की बिक्री तभी करेंगे जब उन्हें ट्विटर को खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े। 

कंपनी की ओर से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि मस्क ने लगभग 1.95 करोड़ शेयर्स बेचे हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसके लिए पहले से योजना थी या नहीं। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने इसके लिए अमेरिकी बैंकों से लगभग 13 अरब डॉलर का लोन लिया है। इसके अलावा कुछ हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स ने उन्हें कंपनी में लगभग सात अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इन लोगों ने यह निवेश किया है या नहीं। 
Advertisement

मस्क के ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से बहुत सी बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। इस बारे में मस्क को भेजी गई ईमेल का उत्तर नहीं मिला। ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis ने ट्विटर पर सभी विज्ञापन बंद करने की जानकारी दी है। Stellantis का कहना है कि वह यह देखने का इंतजार कर रही है कि ट्विटर के नए मालिक की अगुवाई में यह प्लेटफॉर्म किस तरह बदलता है।  

Fiat Chrysler और PSA के मर्जर से बनी Stellantis ने कहा है कि वह नई लीडरशिप के तहत ट्विटर के भविष्य के बारे में स्थिति स्पष्ट होने तक हम विज्ञापनों को रोक रही है। मस्क ने बताया है कि उनके ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद से कंपनी के रेवेन्यू में बड़ी गिरावट आई है। इससे पहले General Motors, लग्जरी कार मेकर  Audi of America और United Airlines ने ट्विटर पर विज्ञापन बंद करने की घोषणा की थी। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Volkswagen ने पिछले सप्ताह बताया था कि मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद उसने अपने ब्रांड्स से इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोकने को कहा है। Volkswagen ग्रुप के पास  VW, Seat, Cupra, Audi, Lamborghini, Bentley, Ducati और Porsche जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स हैं। इससे पहले जनरल मोटर्स सहित अन्य कंपनियों ने भी ट्विटर को लेकर ऐसी ही टिप्पणियां की थी।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.