Facebook और Twitter को चुनौती, 21 फरवरी को लॉन्‍च होगा डोनाल्‍ड ट्रंप का सोशल मी‍डिया ऐप

ट्विटर की तरह ही इस ऐप में भी लोगों को और ट्रेंडिंग टॉपिक्‍स को फॉलो किया जा सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2022 11:54 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस पर इसे लाइव किया जाएगा
  • हालांकि फ्री-ऑर्डर के लिए यह ऐप उपलब्‍ध हो चुका है
  • ट्रंप का नए मीडिया वेंचर कई और प्रोजेक्‍ट भी लेकर आने वाला है

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जल्‍द ही एंटरटेनमेंट, न्‍यूज और पॉडकास्ट को फोकस करते हुए TMTG+ नाम से वीडियो-ऑन-डिमांड सर्विस शुरू की जाएगी।

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपना सोशल मीडिया ऐप लॉन्‍च करने जा रहे हैं। ऐपल ऐप स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, ट्रंप के नए मीडिया वेंचर ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया ऐप ‘ट्रुथ सोशल' (Truth Social) लॉन्च करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स के मुताबिक, ‘ट्रुथ सोशल' को ट्विटर के ऑप्‍शन के तौर पर लाया जा रहा है। यह ट्रम्प मीडिया एंड टेक्‍नॉलजी ग्रुप (TMTG) का हिस्‍सा होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस पर इसे लाइव किया जाएगा। हालांकि फ्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध हो चुका है।  

ऐप की डेमो फोटो के अनुसार, ट्विटर की तरह ही इस ऐप में भी लोगों  को और ट्रेंडिंग टॉपिक्‍स को फॉलो किया जा सकेगा। गौरतलब है कि साल 2020 के अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में धोखाधड़ी का दावा करते हुए यूएस कैपिटल पर 6 जनवरी 2021 को ट्रंप समर्थकों ने हमला किया था। डोनाल्‍ड ट्रंप पर आरोप लगा था कि उन्‍होंने अपने समर्थकों को इस हमले में भाग लेने के लिए प्रोत्‍साहित किया। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक ने डोनाल्‍ड ट्रंप को अपने प्‍लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था। इस घटना के 13 महीने बाद डोनाल्‍ड ट्रंप अपना सोशल मी‍डिया ऐप लेकर आ रहे हैं। 

US कैपिटल पर हमले का एक साल पूरा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती के झूठे दावे भविष्य के चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं। 
ट्रंप के मीडिया वेंचर TMTG और Apple ने रॉयटर्स को कमेंट के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। लेकिन इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कन्‍फर्म किया है कि 21 फरवरी को ऐप की लॉन्चिंग की योजना बनाई गई है।
Advertisement

ऐप की लॉन्चिंग के साथ TMTG के डेवलपमेंट का पहला चरण पूरा होने की उम्‍मीद है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जल्‍द ही एंटरटेनमेंट, न्‍यूज और पॉडकास्ट को फोकस करते हुए TMTG+ नाम से वीडियो-ऑन-डिमांड सर्विस शुरू की जाएगी। यह सब्‍सक्रिप्‍शन बेस्‍ड होगी। खबरें यह भी हैं कि TMTG भी एक पॉडकास्‍ट नेटवर्क लॉन्‍च करना चाहता है। डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन के स्टॉक प्राइस के आधार पर TMTG की वैल्‍यू 5.3 बिलियन डॉलर (लगभग 39,430 करोड़ रुपये) है। रॉयटर्स द्वारा ऐप स्टोर पर ऐप की लिस्टिंग वाली खबर के बाद यह 20 प्रतिशत बढ़ गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  13. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.