Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होंगी बॉलीवुड की 7 बड़ी फिल्में, शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' से

Disney+ Hotstar Multiplex नाम से इसे प्रमोट किया जा रहा है। आपको बता दें, Disney+ Hotstar बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ का यह सिलसिला जुलाई से शुरू होगा और अक्टूबर 2020 तक ज़ारी रहेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 जून 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 24 जुलाई को रिलीज़ होगी सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा'
  • जुलाई से लेकर अक्टूबर तक रिलीज़ होंगी 7 बड़ी फिल्में
  • #BollywoodKiHomeDelivery लाइव इवेंट में हुई फिल्मों की घोषणा

सड़क 2, भुज और लक्ष्मी बॉम्ब है लिस्ट का हिस्सा

Disney+ Hotstar आने वाले कुछ महीनों तक आपके लिए सिनेमाघर का काम करने वाला है। जी हां, #BollywoodKiHomeDelivery के तहत आज शाम 4.30 बजे लाइव इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें ऐलान हुआ है कि डिज़नी+ हॉटस्टार पर एक नहीं दो नहीं बल्कि 7 बड़ी फिल्में आने वाले महीनों में रिलीज़ की जाएंगी। इस 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' शामिल हैं।

Disney+ Hotstar Multiplex नाम से इसे प्रमोट किया जा रहा है। आपको बता दें, Disney+ Hotstar बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ का यह सिलसिला जुलाई से शुरू होगा और अक्टूबर 2020 तक ज़ारी रहेगा। इस सीरीज़ में सबसे पहले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का वर्ल्ड प्रीमियर किया जएगा, जो 24 जुलाई को डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी। आपको बता दें, सुशांत की याद में इस फिल्म का प्रीमियर सभी लोगों के लिए किया जाएगा, चाहे वह डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्राइबर हो या नहीं।
Advertisement
 
 

कुछ ऐसी होगी Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों की कहानी

Dil Bechara फिल्म जॉन ग्रीन के 2012 के नॉवल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का ही हिंदी अडेप्टेशन है। बाकि फिल्मों की बात करें, तो अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब दक्षिण भारत की फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार किन्नड़ का किरदार अदा करते नज़र आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी अहम किरदार में हैं। वहीं, 'सड़क 2' साल 1991 में आई फिल्म सड़क का ही रिमेक है, जिसमें आलिया भट्ट मेन लीड में हैं। कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस'  का ट्रेलर पिछले साल ही लॉन्च किया जा चुका है। बाकि फिल्मों से संबंधित ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज़' के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। अजय देवगन की भुज भारतीय वायुसेना पर आधारित होगी, जिसमें वे विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी 1971 इंडो-पाक युद्ध पर आधारित होगी।

#BollywoodKiHomeDelivery इवेंट को आज शाम 4.30 बजे आयोजित किया गया, जिसकी होस्टिंग वरुण धवन ने की थी। इस लाइव इवेंट में Zoom कॉल के माध्यम से कई स्टार्स जुड़े जैसे अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, और अजय देवगन। इस ज़ूम कॉल के दौरान ही सभी स्टार्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म रिलीज़ का ऐलान किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.