• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • ChatGPT आपके सवाल का जवाब अब बोलकर देगा! ऐसे करें 'Read Aloud' फीचर को यूज

ChatGPT आपके सवाल का जवाब अब बोलकर देगा! ऐसे करें 'Read Aloud' फीचर को यूज

यह फीचर अब वेब वर्जन और iOS/Android ऐप्स पर उपलब्ध है। यह 37 भाषाओं को सपोर्ट करता है और बातचीत में इस्तेमाल होने वाली भाषा का खुद से पता लगा सकता है।

ChatGPT आपके सवाल का जवाब अब बोलकर देगा! ऐसे करें 'Read Aloud' फीचर को यूज

यह फीचर अब वेब वर्जन और iOS/Android ऐप्स पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • ChatGPT में आया Read Aloud फीचर
  • प्रतिक्रियाओं को पढ़कर सुनाता है
  • इसमें पांच विभिन्न आवाजों और 37 भाषाओं का सपोर्ट शामिल है
विज्ञापन
OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया रीड अलाउड (Read Alout) फीचर पेश किया है, जो चैटबॉट को पांच अलग-अलग आवाजों में मौजूदा प्रश्न या उत्तर को वॉयस के रूप में प्रस्तुत करने देता है। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स किसी प्रश्न का जवाब सीधे सुन सकते हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट है, जो यूजर्स के प्रश्नों के उत्तर देने का काम करता है और उन्हें बातचीत करने में सक्षम है।

ChatGPT अब यूजर्स के प्रश्नों के उत्तर पांच विभिन्न आवाजों में सुना सकता है। यह उन लोगों के बहुत काम आएगा, जिन्हें पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, या जो अपने जवाब को टेक्स्ट के रूप में प्राप्त नहीं करना चाहते हैं। ChatGPT ने सितंबर 2023 में एक वॉयस चैट फीचर लॉन्च किया था, जो यूजर्स को बोले गए संकेतों के माध्यम से चैटबॉट के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। नया 'रीड अलाउड' फीचर इसे एक कदम आगे ले जाता है, जिससे यूजर्स लिखित उत्तरों को जोर से पढ़ने में सक्षम हो जाते हैं।

यह फीचर अब वेब वर्जन और iOS/Android ऐप्स पर उपलब्ध है। यह 37 भाषाओं को सपोर्ट करता है और बातचीत में इस्तेमाल होने वाली भाषा का खुद से पता लगा सकता है। यूजर्स चाहें तो मौखिक रूप से प्रतिक्रिया देने के लिए ChatGPT को सेट कर सकते हैं। यह फीचर GPT-4 और GPT-3.5 दोनों के लिए उपलब्ध है।
 

How to use the Read Aloud feature:

  • अपने Android फोन या iOS डिवाइस पर ChatGPT खोलें।
  • अपनी पसंदीदा भाषा में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट इनपुट करें।
  • ChatGPT को आपके प्रॉम्प्ट पर प्रतिक्रिया जनरेट करने की अनुमति दें।
  • ChatGPT की प्रतिक्रिया पर टैप करके होल्ड रखें, फिर "Read Aloud" ऑप्शन चुनें।
  • यहां आपको स्क्रीन के टॉप पर एक रीड अलाउड प्लेयर दिखाई देगा, जो यूजर्स को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार चैटजीपीटी से वर्बल प्रतिक्रिया को चलाने, रोकने, तेजी से आगे बढ़ाने या रिवाइंड करने के लिए कंट्रोल्स प्रदान करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Read Aloud
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »