अब बिना इंटरनेट और नंबर के होगी चैट, Bitchat उड़ा देगा WhatsApp के होश!

Bitchat Wi-Fi या मोबाइल डेटा पर डिपेंड नहीं करता। यह ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग का इस्तेमाल करता है, जिसमें नजदीक के डिवाइसेज एक-दूसरे से कनेक्ट होकर मैसेज फॉरवर्ड करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Jack Dorsey ने Bitchat लॉन्च किया
  • ये ब्लूटूथ आधारित, डीसेंट्रलाइज्ड मैसेजिंग ऐप है
  • यह ऐप बिना इंटरनेट, फोन नंबर या अकाउंट के काम करता है

Bitchat Wi-Fi या मोबाइल डेटा पर डिपेंड नहीं करता

Photo Credit: GitHub/ Bitchat

Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jack Dorsey ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat। यह ऐप WhatsApp और Telegram जैसी सर्विसेस से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है, क्योंकि यह बिना इंटरनेट, बिना मोबाइल नंबर और बिना अकाउंट के चल सकता है। Bitchat एक पीयर-टू-पीयर (P2P) ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है। यानी कोई सर्वर, कोई क्लाउड स्टोरेज या सेंसरशिप नहीं। Jack Dorsey का यह नया प्रोजेक्ट TestFlight (iOS बीटा) पर लाइव हो गया है और जल्द ही GitHub पर इसका ओपन-सोर्स कोड भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

Bitchat कैसे करता है काम?

Bitchat Wi-Fi या मोबाइल डेटा पर डिपेंड नहीं करता। यह ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग का इस्तेमाल करता है, जिसमें नजदीक के डिवाइसेज एक-दूसरे से कनेक्ट होकर मैसेज फॉरवर्ड करते हैं। यानी अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के पास हैं जिसने Bitchat इंस्टॉल किया है, तो आप मैसेज भेज सकते हैं और वो मैसेज अगले डिवाइस के जरिए आगे बढ़ सकता है।
 

प्राइवेसी और सिक्योरिटी

Jack Dorsey का ये दावा है कि Bitchat पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। सभी मैसेज यूजर के अपने फोन में लोकली स्टोर होते हैं, किसी सर्वर पर नहीं। इसमें अकाउंट या लॉगिन की जरूरत नहीं है, जिससे आपकी डिजिटल आइडेंटिटी को ट्रैक करना नामुमकिन हो जाता है (NBT)।
 

Bitchat में यूजर्स को क्या मिलेगा? 

  • इंटरनेट, डेटा या नेटवर्क के बिना काम करता है
  • फोन नंबर, ईमेल या अकाउंट की जरूरत नहीं
  • 100% एन्क्रिप्टेड, कोई क्लाउड या सर्वर स्टोरेज नहीं
  • ओपन-सोर्स कोड जल्द GitHub पर
 

कब और कहां मिलेगा ऐप?

Bitchat फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए iOS के TestFlight प्रोग्राम पर उपलब्ध है। इसका एंड्रॉयड वर्जन फिलहाल अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन Jack Dorsey के मुताबिक, जल्द इसका ओपन-सोर्स वर्जन सभी के लिए पब्लिक किया जाएगा। GitHub पेज पर इसके प्रोटोकॉल और कोड्स पब्लिश होने शुरू हो चुके हैं।
 

क्या वाकई WhatsApp का कंपटीटर है?

फिलहाल नहीं, लेकिन आने वाले समय में कम्युनिकेशन की दुनिया में सेंसरशिप और नेटवर्क की निर्भरता को कम करने वाला यह पहला बड़ा कदम हो सकता है। Jack Dorsey का यह प्रोजेक्ट उनकी डिसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी के विजन का हिस्सा है।
 

Bitchat ऐप है क्या?

Bitchat एक ब्लूटूथ-बेस्ड, पियर-टू-पियर मैसेजिंग ऐप है, जिसे Jack Dorsey ने बनाया है।

क्या Bitchat के लिए इंटरनेट की जरूरत है?

नहीं, Bitchat पूरी तरह बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के काम करता है।

Bitchat को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

Bitchat iOS पर TestFlight के जरिए बीटा में उपलब्ध है। GitHub पर व्हाइटपेपर्स भी देखें जा सकते हैं।

क्या Bitchat में कोई अकाउंट या फोन नंबर चाहिए?

नहीं, Bitchat ऐप बिना अकाउंट, ईमेल या नंबर के काम करता है, यूजर को पहचानने की जरूरत नहीं पड़ती।

क्या Bitchat मैसेजिंग सुरक्षित है?

हां, Bitchat मैसेजिंग को एन्क्रिप्ट करता है और मैसेज फोन पर ही स्टोर होते हैं, कोई सर्वर नहीं।

Bitchat कितनी दूरी पर काम कर सकता है?

Bitchat ब्लूटूथ मेश नेटवर्क का यूज करता है, 300 मीटर तक कई डिवाइसेज से कनेक्टेड रह सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitchat, Bitchat Download, Bitchat iOS, Bitchat Github
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.