BigBasket के 2 करोड़ यूज़र्स का लीक डेटा लीक, अपने डेटा की ऐसे करें जांच

BigBasket के डेटाबेस को कथित तौर पर डार्क वेब पर लिस्ट कर दिया गया है। यह काम ShinyHunters नाम के एक हैकिंग ग्रुप द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2021 19:54 IST
ख़ास बातें
  • BigBasket के 2 करोड़ यूज़र्स का डेटा ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है
  • डेटाबेस में ई-मेल, फोन नंबर, डिलिवरी लोकेशन समेत कई निजी जानकारियां शामिल
  • कई यूजर्स को "Have i Been Pwned?" वेबसाइट द्वारा दी गई है लीक की सूचना

BigBasket एक ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म है

ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म BigBasket द्वारा डेटा ब्रीच की पुष्टि के कुछ महीनों बाद अब 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों के डेटाबेस को कथित तौर पर डार्क वेब पर डाल दिया गया है। इस डेटाबेस में प्रभावित ग्राहकों के ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और छीपे हुए पासवर्ड शामिल हैं। डेटा में कथित रूप से ग्राहकों के द्वारा सेव किए गए डिलिवरी एड्रेस और BigBasket यूज़र्स के जन्म की तारीख भी शामिल है। डार्क वेब पर मुफ्त में उपलब्ध इस डेटाबेस में यूज़र्स के छिपे हुए (एन्क्रिप्टेड) पासवर्ड भी शामिल हैं। हालांकि, एक अन्य हैकर ने लीक हुए इस एन्क्रिप्टेड पासवर्ड में से कुछ को डिक्रिप्ट करने का दावा किया है।

BigBasket के डेटाबेस को कथित तौर पर डार्क वेब पर लिस्ट कर दिया गया है। यह काम ShinyHunters नाम के एक हैकिंग ग्रुप द्वारा किया गया है। ऑनलाइन लिस्टेड इस डेटाबेस में यूज़र्स के ईमेल एड्रेस, नाम, जन्म तिथि और फोन नंबर जैसी अहम जानकारियां शामिल हैं।
 

साइबर-सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजाहरिया (Rajshekhar Rajaharia) ने Gadgets 360 को बताया कि लीक हुआ डेटाबेस उस ब्रीच से जुड़ा है, जिसकी BigBasket ने खुद पिछले साल नवंबर में पुष्टि की थी।

ShinyHunters ने कथित BigBasket डेटाबेस को बीते वीकेंड में डार्क वेब पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया था। इसमें प्रभावित ग्राहकों के हैशेड पासवर्ड भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, खबर है कि प्लेन टेक्स्ट में कुछ पासवर्ड अब डार्क वेब पर बेचने के लिए डाल दिए गए हैं।
Advertisement

इस बीच, यूज़र्स को उनके डेटा के लीक होने की जानकारी मुहैया कराने वाली वेबसाइट "Have i Been Pwned?" ने डेटा लीक के बारे में कुछ प्रभावित यूज़र्स को सूचित करने के लिए ईमेल भी भेजे हैं।
Advertisement

आपकी जानकारियां इस डेटाबेस में है या नहीं, इसकी जानकारी आप Have i Been Pwned के जरिए जांच सकते हैं। आपको BigBasket में रजिस्टर अपनी Email id या मोबाइल नंबर को होम पर दिए बॉक्स के अंदर डालना होगा और 'pwned' बटन पर क्लिक करना होगा। यह वेबसाइट आपके द्वारा डाले गए ई-मेल एड्रेस के साथ हुए सभी समझौतो की जानकारी दिखा देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.