• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp डेटा लीक : कहीं आपका डेटा भी हैकर्स के पास तो नहीं, ऐसे करें चेक

WhatsApp डेटा लीक : कहीं आपका डेटा भी हैकर्स के पास तो नहीं, ऐसे करें चेक

Whatsapp Data Leak : हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक्स में किया जाता है।

WhatsApp डेटा लीक : कहीं आपका डेटा भी हैकर्स के पास तो नहीं, ऐसे करें चेक

Whatsapp Data Leak : दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्‍यादा यूजर्स हैं। बड़ी संख्‍या में यूजर्स का डेटा चोरी होना सवाल खड़े करता है।

ख़ास बातें
  • हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं
  • आप अपने को वेरिफाई कर सकते हैं
  • अगर डेटा चोरी हुआ है, तो उसके उपाय भी किए जा सकते हैं
विज्ञापन
पॉपुलर मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) के करोड़ों यूजर्स का डेटा हैकर्स ने चुरा लिया है। करीब 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स के फोन नंबर बेचे जा रहे हैं। इनमें भारत अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र समेत 84 देशों के यूजर्स शामिल हैं। हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। दावा है कि जिन यूजर्स का डेटा चुराया गया है, उनमें सबसे ज्‍यादा अमेरिकी यूजर्स हैं। इसके बाद मिस्र, इटली, सऊदी अरब, फ्रांस, तुर्की और भारत समेत बाकी देशों के यूजर्स शामिल हैं। 

दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्‍यादा यूजर्स हैं। बड़ी संख्‍या में यूजर्स का डेटा चोरी होना सवाल खड़े करता है। हमारी और आपकी चिंता में जायज है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा के डेटा में सेंध लगाई गई है। पिछले साल भी एक हैकर ने दावा किया था कि उसके पास 50 करोड़ से ज्‍यादा फेसबुक यूजर्स की जानकारी है। इसमें फोन नंबर समेत बाकी डिटेल्‍स शामिल थीं।  

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डेटा को डार्कवेब (Dark Webb) पर बेचा जा रहा है। क्‍योंकि वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजरबेस भारत में है, ऐसे में आपके और हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कहीं हमारी जानकारी भी तो लीक नहीं हुई। आप यह जान सकते हैं कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको नीचे बताए जा रहे स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे। 
 

ऐसे चेक करें डेटा लीक हुआ है या नहीं

सबसे पहले आपको https://cybernews.com/personal-data-leak-check/ इस लिंक पर क्लिक करना है। वेबसाइट दावा करती है कि 2 अरब से ज्‍यादा यूजर्स की ई-मेल आईडी लीक हुई है। साथ ही 50 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर पर सेंध लगी है। वेबसाइट के सर्च फील्ड में अपको अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालना है। इसके बाद चेक नाऊ (Check Now) पर क्लिक करें। सर्च रिजल्ट दिखाएगा कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं। आप उसी पेज पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

डेटा लीक हुआ है, तो यह कार्रवाई करें

अगर यह बताया जाता है कि आपकी ईमेल आईडी हैक हो गई है, तो अपनी ईमेल-आईडी का पासवर्ड फौरन बदल लें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा एक मजबूत पासवर्ड इस्‍तेमाल करना चाहिए, जो 8 लेटर्स से ज्‍यादा का हो और यूनिक कोड और स्‍पेशल कैरेक्‍टर्स के साथ हो। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, जो आपको एसएमएस या ईमेल पर आते हैं। अगर आपका फोन नंबर है‍कर्स के पास पहुंच गया है, तो उस पर अपना वॉट्सऐप अकाउंट इस्‍तेमाल करना बंद कर दें। किसी और नंबर पर अकाउंट को स्विच कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »