Battlegrounds Mobile India का चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद कंपनी ने उठाया यह कदम

Battlegrounds Mobile India पर लॉन्च होते ही सवाल उठने लगे हैं। यह गेम तब से सवालों के घेरे में आ गया है, जब कुछ दिन पहले इसकी early access लाइव हुई थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2021 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India ने कथित तौर पर चीनी सर्वर को पिंग किया था।
  • कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने की गेम पर बैन लगाने की मांग।
  • IGN India ने दी थी गेम ऐप के द्वारा अन्य देशों में डेटा मेजबानी की सूचना।

Battlegrounds Mobile India फिलहाल अपने Early Access फेज में है।

Battlegrounds Mobile India पर लॉन्च होते ही सवाल उठने लगे हैं। यह गेम तब से सवालों के घेरे में आ गया है, जब कुछ दिन पहले इसकी early access लाइव हुई थी। यह बताया गया कि यह चीन, हांगकांग, मॉस्को और अमेरिका में सर्वर से डेटा सेंड और रिसीव कर रहा है। यह भी बताया गया था कि बूट करते समय इसने बीजिंग में एक Tencent सर्वर को पिंग किया गया था। Krafton ने भारतीय यूजर्स के लिए खेल को पूर्व स्वरूप में वापस लाने के लिए पिछले साल चीन स्थित Tencent के साथ संबंधों को खत्म करने की घोषणा की थी। उसके बाद अब ये नई रिपोर्ट बता रही हैं कि कंपनी अपना वह वादा नहीं निभा रही है। अब Krafton ने चीन सर्वर समस्या को ठीक करने के लिए एक छोटा सा अपडेट जारी किया है।

IGN India ने सबसे पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के बारे में चीन और अन्य देशों के सर्वरों में डेटा की मेजबानी करने की सूचना दी। अब यह कहता है कि जब आप गेम खेलेंगे तो गेम चीन सर्वर के साथ जानकारी साझा नहीं करेगा। जब आप गेम को बूट करते हैं तो एक छोटा ऑटोमेटिक अपडेट डाउनलोड होता है जिससे लगता है कि समस्या ठीक हो गई है। एक बार जब वह अपडेट लागू हो जाता है तो बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया आपको गेम को फिर से शुरू करने और वापस लॉग इन करने के लिए कहता है।
Advertisement

क्राफ्टन द्वारा जारी किया गया यह अपडेट कथित तौर पर किसी भी डेटा को चीनी सर्वर पर जाने से रोकता है। IGN India ने अपडेट लागू होने के बाद दो मैचों के दौरान एक पैकेट स्निफर चलाया और देखा कि Battlegrounds Mobile India एक भी चीनी सर्वर को सूचित नहीं कर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सर्वर को केवल तभी पिंग किया जाता है जब ऐप डेटा डिलीट कर दिया जाता है। यह अकाउंट माइग्रेशन फीचर के कारण हो सकता है, जिसने PUBG Mobile यूजर्स को अपनी इन-ऐप खरीदारी को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में ले जाने में सक्षम बनाया।

अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का कहना है कि व्यक्तिगत जानकारी को भारत और सिंगापुर में स्थित सर्वर पर स्टोर किया जाएगा और उसके बाद इसे प्रोसेस किया जाएगा। मगर यह गेम सर्विस ऑपरेट करने या कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूजर डेटा को अन्य देशों में ट्रांसफर कर सकता है। यह नया अपडेट कथित तौर पर यह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय यूजर्स के लिए कोई चीनी सर्वर पिंग नहीं किया जाए। 
Advertisement

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने यूनियन आईटी और कम्यूनिकेशन मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर देश में Battlegrounds Mobile India पर बैन लगाने की मांग की है। इसने गूगल से इसके प्ले स्टोर से भी इस गेम को हटाने का आग्रह किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.