डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016: ऐप्पल ने पेश किया क्या कुछ नया?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2016 11:15 IST
ऐप्पल ने अपनी सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत अपने डिजिटल असिस्टेंट सिरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अपग्रेड के साथ की। इसके साथ ही सिरी अब दूसरे डिवाइस सपोर्ट करेगा और ऐप्पल ने अपनी म्यूजिक सर्विस में भी काफी बदलाव किए हैं।

ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने फ्लो़रिडा के ओरलैंडो में हुई गोलीबारी के बाद मौन किया। उन्होंने इस गोलीबारी को 'मूर्खतापूर्ण और आतंक का बेहद खतरनाक रूप करार दिया। कुक ने इस घटना को बांटने और विनाश करने वाला बताया।'
Advertisement

सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिरी अब ऐप्पल के भविष्य की योजना में बड़ा भूमिका निभाएगा।
Advertisement

सोमवार को ऐप्पल ने ऐलान किया कि वॉयस-कंट्रोल सपोर्ट वाला असिस्टेंट मैक डेस्कटॉप और लैपटॉप कम्प्यूटर के साथ काम करेगा जिससे फाइल का पता लग सकेगा। इसके साथ ही सिरी में ऐप्पल टीवी के साथ नए फीचर भी जुड़ेंगे जिससे यूजर वॉयस कमांड के साथ लाइव टीवी व्यू लॉन्च कर सकेंगे। और यूट्यूब व आईट्यून स्टोर पर वीडियो भी सर्च कर पाएंगे।

सबसे जरूरी बात यह कि ऐप्पल का डिजिटल असिस्टेंट सिरी अब थर्डी पार्टी ऐप्लिकेशन के साथ भी काम करेगा। इस नए बदलाव के साथ सिरी से आईफोन यूजर को फटाफट काम करने के लिए नए तरीके मिल पाएंगे।
Advertisement

एआई में इन ऩए बड़े फीचर के साथ ऐप्पल की टक्कर दूसरे वर्चुअल असिस्टेंट गूगल और अमेज़न से कड़ी हो गई है। अमेज़न के असिस्टेंट एलेक्सा को लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है कियोंकि यह कई सारे दूसरे फीचर के साथ बहुत अच्छे से काम करता है।
Advertisement

यूजर के बारे में ज्यादा जानकारी
एक्सपर्ट का कहना है कि सिरी के नए बदलाव के साथ यह ग्राहकों के लिए ज्यादा यूजफुल साबित हो सकता है और इससे ऐप्पल को अपने यूजर के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। लेकिन इससे ऐप्पल के अपने ऐप जैसे ऐप्पल म्यूजिक या ऐप्पल मैप्स को नुकसान हो सकता है। अब, यूजर सिरी को एक प्रतिद्वंदी ऐप जैसे स्पॉटिफाई खोलने को कह सकते हैं।
Advertisement

ऐप्पल, हमेशा से अपने यूजर की निजी जानकारी को लेकर जिज्ञासु नहीं रही है। और कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि गूगल की तुलना में यह ऐप्पल को नुकसान करता है।

ऐप में नए बदलाव
ऐप्पल ने अपने ऐप और सर्विस के साथ यूजर को जोड़े रखना चाहती है। इसीलिए कंपनी ने अपने ऐप और सर्विस को कम जटिल और ज्यादा आसान बनाने के इरादे से कई नए फीचर और डिजाइन पेश किए हैं।

ऐप्पल म्यूजिक के फिलहाल 15 मिलियन पेड सब्सक्राइबर हैं। ऐप्पल म्यूजिक को नया इंटरफेस दिया जा रहा है जिससे इसे ऑपरेट करना आसान होगा। इससे यूजर ना केवल इंटरनेट से स्ट्रीम कर पाएंगे बल्कि अपने आईफोन में स्टोर किए गए म्यूजुक को आसानी से ढूंढ पाएंगे और

इसके अलावा कंपनी ने डेवलेपर के लिए अपना मैप्स ऐप भी खोला, जिसका लक्ष्य आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर को इनेबल करना है। ऐप्पल के अनुसार अब यूजर एक रेस्तरां को ढ़ूंढने, रिजर्वेशन करने, उबर से कैम बुक करने और ऐप्पल पे से भुगतान करने जैसे सभी काम मैप्स ऐप में ही कर पाएंगे।

ऐप्पल न्यूज़ ऐप में कई विभिन्न पब्लिकेशन जैसे वॉल स्ट्रीट जर्नल को भी सब्सक्राइब करने जैसे विकल्प देने पर काम कर रही है। अब यूजर के पसंदीदा आउटलेट से आने वाले न्यूज़ अलर्ट डिवाइस के लॉक स्क्रीन पर पॉप करेंगे।

क्या-क्या होगा नया?
2011 में सह-संस्थापक स्टीव जॉब को टिम कुक द्वारा रीप्लेस करने के बाद ऐप्पल के पहले नए प्रोडक्ट ऐप्पल वॉच को सितंबर में अपग्रेड किया जाएगा। इस नए अपग्रेड के साथ ही ऐप्पल वॉच व्हील-चेयर यूजर के लिए फिटनेस ट्रैकिंग डाटा देना शुरू कर देगी। नए वॉच सॉफ्टवेयर में एक 'एसओएस' फीचर होगा जिससे इमरजेंसी में मदद के लिए ऑटोमैटिकली कॉल हो जाएगी। इसके साथ ही कंपनी पहले से ज्यादा तेज चलने वाला सॉफ्टवेयर ऐप भी लॉन्च करेगी।
 
ऐप्पल इस बात पर भी जोर दे रही है कि लोग डिजिटल होम के नए हब के तौर पर ऐप्ल टीवी सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल आसानी से कर सकें। टीवीओएस सिस्टम के नए सॉफ्टवेयर से यूजर एक बार साइनइन करने पर ही अलग-अलग टीवी नेटवर्क प्रोवाइडर से मिलने वाले चैनल को एक बार में एक्सेस कर पाएंगे। इसमें डिश की स्लिंग टीवी और फॉक्स स्पोर्ट गो जैसी सर्विस भी जोड़ी जा रही हैं।

जब चाहें तब पेमेंट करें
कंपनी का डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ऐप्पल पे को वेब पर लाया जा रहा है। इस सर्विस से पहले ही स्टोर में अपने फोन या फिर वॉच से एक रीडर के पास बिना कोई अलग ऐप खोले पेमेंट की जा सकती है।

ऐप्पल का कहना है कि यूजर अब पेमेंट करने के लिए अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही वेब ब्राउजर पर ऑनलाइन श़ॉपिंग करते समय चेक आउट भी कर सकते हैं। गूगल ने पिछले महीने गूगल पे में इसी तरह का फीचर दिया था। ऐप्पल का कहना है कि जल्द ही ऐप्पल पे को स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस और हॉंग कॉंग समेत कई दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह सर्विस अमेरिका, ब्रिटेन, चीन समेत कुछ दूसरे देशों में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.