आप जल्द ही कंप्यूटर से भेज पाएंगे एसएमएस!

Google ने आधिकारिक तौर पर आखिरकार वेब के लिए एंड्रॉयड मैसेज जारी कर दिया है। काफी अफवाहों और महीनेभर पहले हुए ऐलान के बाद...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 19 जून 2018 13:59 IST
ख़ास बातें
  • वेब के लिए एंड्रॉयड मैसेज जारी कर दिया है
  • महीनेभर पहले हुए ऐलान के बाद आया है फीचर
  • कम्प्यूटर से एसएमएस भेजने की सुविधा जल्द मिलेगी

आप जल्द ही कंप्यूटर से भेज पाएंगे एसएमएस!

Google ने आधिकारिक तौर पर आखिरकार वेब के लिए एंड्रॉयड मैसेज जारी कर दिया है। काफी अफवाहों और महीनेभर पहले हुए ऐलान के बाद आखिरकार कम्प्यूटर से एसएमएस भेजने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के साथ यूज़र कम्प्यूटर के ज़रिए आरसीएस, एसएमएस सेंड व रिसीव कर पाएंगे। यानी, एंड्रॉयड यूज़र के लिए अब आसानी हो जाएगी। गूगल ने स्पष्ट किया है कि नया फीचर अभी जारी हुआ है, जो अगले सप्ताह तक उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। एंड्रॉयड को डेस्कटॉप सपोर्ट मिलने से गूगल अब सीधे ऐप्पल के आईमैसेज से टक्कर ले पाएगा।

एंड्रॉयड मैसेजेस, एंड्रॉयड का आधिकारिक ऐप है, जो टेक्स्ट व चैट की सुविधा देता है। अप्रैल में गूगल ने एंड्रॉयड मैसेज को आईमैसेज के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर प्रोजेक्ट किया था। गूगल ने सोमवार को ऐलान किया है कि 'मैसेज फॉर वेब' एंड्रॉयड मैसेजेस का नया फीचर है। गूगल की ब्लॉगपोस्ट में ज़िक्र किया गया है कि वेब वर्ज़न टेक्स्ट, तस्वीरें और स्टीकर का सपोर्ट मिलेगा। यह गूगल का पहला बड़ा कदम होगा जो उसने चैट फीचर के लिए उठाया है। 'एंड्रॉयड मैसेजेस' इस कदम के बाद WhatsApp और Facebook Messenger को टक्कर देने की सूची में आ जाएगा। दोनों ही चैट ऐप का डेस्कटॉप वर्ज़न मौज़ूद है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को एंड्रॉयड मैसेजेस ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टाल करना होगा। पीसी पर जाकर एंड्रॉयड मैसेज साइट खोलनी होगी, जहां आप क्यूआर कोड स्कैन कर फोन व पीसी के बीच कनेक्शन बना पाएंगे। स्मार्टफोन से मैसेज ऐप पर दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर जाना होगा। यहां 'मैसेजेस फॉर वेब' पर टैप करना होगा। हालांकि, मैसेजेस ऐप पर बताया गया यह विकल्प अभी लाइव नहीं हुआ है। डेस्कटॉप पर यह फायदा आप पूरी तरह टैप बटन दिए जाने के बाद ही उठा पाएंगे।

ध्यान रहे, डेस्कटॉप पर अब आप पुराने मैसेज देखने के साथ-साथ नए मैसेज, नोटिफिकेशन की सेवा भी ले पाएंगे। सपोर्ट की बात करें तो नई सेवा का इस्तेमाल क्रोम, फायरफॉक्स, सफारी, माइक्रोसॉफ्ट एज व गूगल पर किया जा सकेगा।
Advertisement

गूगल ने मैसेजेस में चार नए फीचर का भी ऐलान किया है। अब यह इंटीग्रेटिड जीआईएफ सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें जीआईएफ सर्च व सेंड का विकल्प भी रहेगा। यूज़र कनवर्सेशन में लिंक को प्रिव्यू कर पाएंगे। साथ ही गूगल ने भेजे गए वेरिफिकेशन कोड व पासवर्ड को कॉपी-पेस्ट की सुविधा भी देगी। इससे आपके पास आया वन-टाइम पासवर्ड या कोड एक टैप में डाला जाना संभव होगा। इनमें से कई फीचर की जानकारी गूगल ने अप्रैल में ही दे दी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Android, Android Messages
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.