Android 14 के लिए गूगल का बड़ा ऐलान, सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा स्‍मार्टफोन, जानें इसके बारे में

हिरोशी ने कन्‍फर्म किया है कि कंपनी 'सैटेलाइट के लिए डिजाइनिंग' कर रही है और इस फीचर को एंड्रॉयड के नेक्‍स्‍ट वर्जन में लाने में अपने पार्टनर्स का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स का एक्‍सपीरियंस रेगुलर सेलुलर कनेक्टिविटी से काफी अलग होगा
  • यह फीचर Android 14 में इनेबल होगा
  • एलन मस्‍क की स्‍टारलिंंक भी इसी तरह के प्राेजेक्‍ट पर कर रही काम

एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि Apple भी iPhone 14 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देने पर काम कर रही है।

गूगल (Google) की ओर से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। कंपनी के प्लेटफॉर्म्‍स और इकोसिस्‍टम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हिरोशी लॉकहाइमर (Hiroshi Lockheimer) के अनुसार, Android 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। हिरोशी ने कन्‍फर्म किया है कि कंपनी 'सैटेलाइट के लिए डिजाइनिंग' कर रही है और इस फीचर को एंड्रॉयड के नेक्‍स्‍ट वर्जन में लाने में अपने पार्टनर्स का सपोर्ट करती है। गूगल की ओर से यह जानकारी अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) की बड़ी तैयारी के बाद आई है। बीते दिनों एलन मस्‍क ने बताया था कि उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स अपने सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए उन इलाकों तक स्‍मार्टफोन में सिग्‍नल पहुंचाएगी, जहां मोबाइल टावर काम नहीं करते। अमेरिका की T मोबाइल और स्‍पेसएक्‍स की स्‍टारलिंक इस प्रोजेक्‍ट पर मिलकर काम कर रहे हैं, जिसे अगले साल लॉन्‍च किया जा सकता है। इसी तरह की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि Apple भी iPhone 14 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देने पर काम कर रही है। 

हिरोशी लॉकहाइमर ने संकेत दिए कि सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होने वाले स्मार्टफोन के साथ यूजर्स का एक्‍सपीरियंस रेगुलर सेलुलर कनेक्टिविटी से काफी अलग होगा। उन्‍होंने ज्‍यादा कुछ नहीं बताया सिवाए इसके कि यह फीचर Android 14 में इनेबल होगा।
Advertisement
 

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क अगले साल से सीधे स्मार्टफोन पर सर्विस शुरू कर देगा। यानी फोन में सीधे सैटेलाइट से नेटवर्क आएगा। इस सर्विस को अमेरिका में शुरू करने की तैयारी है। एलन मस्क और टी-मोबाइल के प्रेसिडेंट व सीईओ माइक सीवर्ट ने दक्षिणी टेक्सास में स्पेसएक्स की स्टारबेस फैसिलिटी में एक वेबकास्ट प्रोग्राम के दौरान बीते दिनों इस योजना का ऐलान किया।  दोनों कंपनियां कवरेज एबव एंड बियॉन्ड (Coverage Above and Beyond) नाम के एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके बारे में एलन मस्‍क ने कहा कि मुझे लगता है यह वास्तव में एक बड़ा गेम चेंजर है। कवरेज एबव एंड बियॉन्ड के लिए स्टारलिंक वर्जन 2 की जरूरत होगी, जिसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। 
Advertisement

वहीं, Apple भी अपनी अपकमिंग iPhone 14 सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी की पेशकश करने की इच्छुक है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के स्मार्टफोन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन के स्‍टेज में पहुंचने से पहले ही iPhone 14 में सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन के लिए हार्डवेयर टेस्टिंग को पूरा कर लिया गया था। हालांकि एनालिस्‍ट मिंग-ची कू, iPhone 14 में  इस फीचर की मौजूदगी के बारे में अनिश्चित हैं, क्योंकि Apple को इसके लिए सैटेलाइट ऑपरेटर के साथ डील करनी होगी।  करना होगा। अगर इस फीचर को शामिल किया जाता है तो iPhone 14 सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सिर्फ इमरजेंसी टेक्‍स्‍ट और वॉइस सर्विसेज की इजाजत देगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.