Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!

Amazon ने भारत में Prime Video और Amazon MX Player को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का ऐलान किया है। इसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड दोनों तरह का कंटेंट एक ही जगह मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2026 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Prime Video और MX Player का कंटेंट अब एक साथ मिलेगा
  • Android ऐप रहेगा, लेकिन नए इंटरफेस के साथ बदलेगा
  • फ्री और पेड दोनों यूजर्स को मिलेगा यूनिफाइड एक्सपीरियंस

Amazon Prime Video और MX Player का कंटेंट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा

Amazon ने भारत में अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर बड़ा बदलाव अनाउंस किया है। कंपनी अब Amazon MX Player को Prime Video के साथ इंटीग्रेट करने जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में यह बदलाव धीरे-धीरे रोलआउट होगा। इसके बाद यूजर्स को फ्री और पेड दोनों तरह का वीडियो कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। इस इंटीग्रेशन के साथ Subscription Video on Demand (SVOD), Advertising Video on Demand (AVOD), Transactional Video on Demand (TVOD) और अलग-अलग ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन्स एक जगह उपलब्ध होंगे।

यह बदलाव Amazon की 2024 में हुई MX Player एसेट्स खरीद के बाद सामने आया है। Amazon ने इन एसेट्स को miniTV के साथ मर्ज करके Amazon MX Player बनाया था। कंपनी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म फ्री एंटरटेनमेंट और एड-टेक बेस्ड स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। अब Prime Video के साथ इंटीग्रेशन के जरिए कंपनी फ्री और प्रीमियम दोनों ऑडियंस को एक ही इकोसिस्टम में लाना चाहती है।

Advertisement

Prime मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को अब Prime Video और Amazon MX Player दोनों का ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट एक साथ मिलेगा। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऐड-फ्री या विज्ञापनों के साथ कंटेंट देख सकेंगे। वहीं फ्री यूजर्स को AVOD लाइब्रेरी का बड़ा कलेक्शन मिलेगा। प्लेटफॉर्म में ऐसे ऑप्शन भी दिए जाएंगे जिनकी मदद से यूजर्स सीधे Prime सब्सक्रिप्शन में अपग्रेड कर पाएंगे।

Android यूजर्स के लिए Amazon MX Player ऐप फिलहाल बंद नहीं होगा। कंपनी इसे रीब्रांड करेगी, लेकिन यह लोकल मीडिया प्लेयर और फ्री AVOD स्ट्रीमिंग ऐप की तरह काम करता रहेगा। इसके अंदर Prime Video का अलग इंटरफेस भी मिलेगा, जहां से यूजर्स सब्सक्रिप्शन लेकर पूरा SVOD कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे। Amazon का कहना है कि Android ऐप का बड़ा यूजर बेस उसके AVOD बिजनेस और Prime सब्सक्रिप्शन ग्रोथ दोनों के लिए जरूरी रहेगा।

वहीं iOS, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे Prime Video ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। वहां यूजर्स को फ्री AVOD कंटेंट और Prime Video की पूरी लाइब्रेरी एक साथ दिखाई देगी। इस इंटीग्रेशन के बाद प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल और लोकल प्रीमियम कंटेंट के साथ MX Player की ओरिजिनल सीरीज, रियलिटी शोज, माइक्रो-ड्रामा और डब्ड इंटरनेशनल कंटेंट भी उपलब्ध होगा।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक यह बदलाव एडवरटाइजर्स के लिए भी फायदेमंद रहेगा। Amazon MX Player और Prime Video के एक साथ आने के बाद ब्रांड्स को फ्री और पेड दोनों तरह की ऑडियंस तक पहुंचने के लिए एक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.