फैज़ल सिद्दकी के बाद अब आमिर सिद्दकी का TikTok अकाउंट सस्पेंड

आमिर सिद्दकी TikTok के एक फेमस क्रिएटर हैं, जिनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से आमिर का नाम TikTok Vs YouTube विवाद के चलते सामने आया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 मई 2020 12:20 IST
ख़ास बातें
  • TikTok Vs YouTube विवाद में आमिर सिद्दकी का अहम रोल
  • कास्टिंग डायरेक्टर की शिकायत के बाद लगा बैन
  • गूगल प्ले पर TikTok को मिली ज्यादातर 1 रेटिंग

इन दिनों TikTok और उसके क्रिएटर्स गलत कारण से सुर्खियो में

TikTok Vs YouTube विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसकी सीधा असर टिकटॉकर्स पर पड़ रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले टिकटॉक क्रिएटर फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड किया गया था और अब इस कड़ी में आमिर सिद्दकी का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां, अब टिकटॉक द्वारा आमिर सिद्दकी का भी अकाउंट बैन कर दिया गया है। आमिर सिद्दकी वही टिकटॉक क्रिएटर हैं, जिनकी वजह से TikTok Vs YouTube विवाद पनपा था। आपको बता दें, आमिर सिद्दकी के टिकटॉक पर 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, फैज़ल का अकाउंट एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के बाद सस्पेंड किया गया था, लेकिन आमिर सिद्दकी के अकाउंट सस्पेंड होने की वजह कुछ और ही है।

दरअसल, आमिर सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड होने की वजह कास्टिंग डायरेक्टर नूर सिद्दकी को माना जा रहा है। खबरों की मानें, तो नूर सिद्दकी ने आमिर सिद्दकी पर धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। यही नहीं, उन्होंने इस बारे में टिकटॉक इंडिया से भी शिकायत की थी, जिसके बाद ही टिकटॉक ने अनका अकाउंट सस्पेंड किया है। हालांकि, यदि आप TikTok पर आमिर सिद्दकी का अकाउंट देखें,, तो आपको यह पॉप-अप नज़र आएगा। "This account was banned due to multipe community guidelines violations"। यानी समुदाय संबंधित दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण इस अकाउंट को बैन कर दिया गया है।
 

क्या है YOUTUBE VS TIK-TOK?

आमिर सिद्दकी TikTok के एक फेमस क्रिएटर हैं, जिनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से आमिर का नाम TikTok Vs YouTube विवाद के चलते सामने आया। दरअसल, आमिर ने एक वीडियो में यह कहा था कि टिकटॉक का वीडियो कॉन्टेंट यूट्यूब से अच्छा होता है। आमिर के इस वीडियो के बाद मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने आमिर और सभी टिकटॉकर्स के लिए एक रोस्ट वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही यह मुद्दा दो भागों में बंट चुका है। कुछ लोग टिकटॉक को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग कैरी मिनाटी का सपोर्ट करते दिखे हैं। हालांकि, इस मामले में ज्यादा संख्या कैरी मिनाटी के सपोर्टर्स की है, जो लगातार टिकटॉकर्स और टिकटॉक बैन की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। इस दो गुटों के विवाद का सीधा असर TikTok ऐप पर पड़ा रहा है, जिसकी गूगल प्ले स्टोर रेटिंग 4 से घटकर अब 1 पर आ गई है। लोग लगातार इस ऐप को 1 रेटिंग दे रहे हैं। मामले को बढ़ता देख अब टिकटॉक बिना देरी करें, विवादित क्रिएटर्स को ऐप से बैन कर रहा है। जिसका ताज़ा उदाहरण आमिर सिद्दकी हैं।
 

फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट भी हुआ था बैन

फैज़ल सिद्दिकी ने एक TikTok वीडियो बनाया था, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को प्रमोट करने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख टिकटॉक ने फैज़ल सिद्दकी के अकाउंट को बैन कर दिया था। आपको बता दें, फैज़ल सिद्दकी आमिर सिद्दकी के ही भाई हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.