• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Aarogya Setu पहले से होगा नए फोन में इंस्टॉल, रजिस्ट्रेशन अनिवार्यः रिपोर्ट

Aarogya Setu पहले से होगा नए फोन में इंस्टॉल, रजिस्ट्रेशन अनिवार्यः रिपोर्ट

Aarogya Setu ऐप जल्द ही डिफॉल्ट रूप से नए फोन पर प्री-इंस्टॉल किया जा सकता है। हालांकि पहले से चल रहे स्वास्थ्य संकट के कारण स्मार्टफोन प्रोडक्शन को फिलहाल बंद है।

Aarogya Setu पहले से होगा नए फोन में इंस्टॉल, रजिस्ट्रेशन अनिवार्यः रिपोर्ट

Aarogya Setu ऐप काम करने के लिए फोन के जीपीएस और ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है

ख़ास बातें
  • कोविड-19 के खतरे से लोगो को सचेत करने के लिए बनाया गया है Aarogya Setu ऐप
  • मोबाइल फोन पर ट्रैक करने के लिए करता है जीपीएस और ब्लूटूथ का इस्तेमाल
  • प्रोडक्शन शुरू होने के बाद नए फोन पर पहले से इंस्टॉल आ सकता है ऐप
विज्ञापन
सरकार की COVID-19 ट्रैकिंग ऐप, Aarogya Setu,अच्छे और विवादास्पद दोनों कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने और केवल तभी कार्यालय में आने के लिए कहा गया था, जब ऐप उन्हें 'सुरक्षित' स्टेटस दिखाए। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोग्य सेतु ऐप सभी नए स्मार्टफोन्स पर प्री-इंस्टॉल आएगा। इतना ही नहीं, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ऐप इस तरह से प्री-इंस्टॉल होगा कि यूज़र को नए फोन को सेटअप करने से पहले आरोग्य सेतु के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा।

Mint की एक रिपोर्ट में मामले से परिचित दो स्रोतों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Aarogya Setu ऐप जल्द ही डिफॉल्ट रूप से नए फोन पर प्री-इंस्टॉल किया जा सकता है। सरकार ने कथित तौर पर पहले ही स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोन को COVID-19 ट्रैकिंग ऐप के साथ शिप करने के लिए कहा था, लेकिन पहले से चल रहे स्वास्थ्य संकट के कारण स्मार्टफोन प्रोडक्शन को फिलहाल बंद किया हुआ है, इसलिए फिलहाल यह अमल में नहीं आ सकता है। अब यदि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई और स्मार्टफोन कंपनी प्रोडक्शन फिर से शुरू करे तो आरोग्य सेतु ऐप संभवतः सभी नए फोन पर पहले से इंस्टॉल आ सकता है।

सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक कदम आगे बढ़ना चाह रही है कि Aarogya Setu ऐप ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र्स को जल्द ही अपना फोन पहली बार सेट करते समय आरोग्य सेतु ऐप पर अनिवार्य रूप से रजिस्टर करना होगा। यह कदम देश में बेचे जाने वाले सभी फोन के लिए लागू किया जाएगा, जब देश में स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

इस निर्देश का पालन हर हाल में हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार कथित तौर पर स्मार्टफोन कंपनियों के साथ काम करने के लिए नोडल एजेंसियों की नियुक्ति करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि अरोग्या सेतु ऐप को इस तरह से फोन पर स्थापित किया जाए कि रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को यूज़र स्किन यानी छोड़ कर आगे न बढ़ पाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »