Aarogya Setu App महज तीन दिन में 50 लाख बार हुआ इंस्टॉल

App store पर Aarogya Setu App के डाउनलोड की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हेल्थ और फिटनेस के सेक्शन में यह अरोग्य सेतु ऐप टॉप पर जरूर दिखेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर का टॉप ऐप बना Aarogya Setu App
  • गूगल प्ले स्टोर पर तीन दिन में मिले 5 मिलियन इंस्टॉल
  • ब्लूटूथ से COVID-19 को ट्रैक करेगा अरोग्य सेतु ऐप

आपकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखेगा Aarogya Setu App

Aarogya Setu app कुछ दिन पहले भारत सरकार द्वारा एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। यह COVID-19 यानी कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप है, जो ब्लूटूथ और लोकेशन के जरिए उन लोगों को ट्रैक करता है जिनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। अभी ऐप को लॉन्च हुए महज तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन तीन दिन में यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर भारत का टॉप फ्री ऐप बन गया है। गूगल प्ले स्टोर पर 5 मिलियन लोगों ने इस ऐप को अपने डिवाइस पर इंस्टॉल किया है। जो लोग इस ऐप के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह ऐप यूज़र्स को यह जानने में मदद करता है कि उसे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। क्या वह जाने-अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इंसान के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है या नहीं।

इस खबर को लिखते वक्त गूगल प्ले स्टोर पर Aarogya Setu app को 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था। नीति आयोग में Frontier Technologies के प्रोग्राम डायरेक्टर अर्नब कुमार ने भी ट्वीट करते हुए बताया कि आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च के तीन दिनों में ही 8 मिलियन इंस्टॉल के करीब पहुंचने में कामयाब रहा। हालांकि ऐप्स स्टोर पर इस ऐप के डाउनलोड की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हेल्थ और फिटनेस के सेक्शन में यह अरोग्य सेतु ऐप टॉप पर जरूर दिखेगी।  
Advertisement

आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस संबंधित सभी जानकारियों का अधिकारिक स्त्रोत समझा जा सकता है, जिसके जरिए कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें विद्यालय भी शामिल है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों और संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, कर्मचारियों और अन्य परिवार के सदस्यों से ऐप को इंस्टॉल कर इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस से संबंधित खतरों को जानने और उसका सामना करने में मदद करती है। यह सभी जानकारियां सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गईं है। इसके अलावा, आपको इस ऐप में अंग्रेजी, हिंदी के अलावा कई क्षेत्रिय भाषा जैसे गुजराती, मराठी आदि की भी सपोर्ट मिलेगा। जो लोग ऐप के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में मांगे गए ब्लूटूथ और लोकेशन ट्रैक एक्सेस की वजह से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान थे, उनके लिए सरकार का दावा किया है कि ऐप में स्टोर डेटा 'इनक्रिप्टेड' है और यह किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह डेटा केवल भारत सरकार के साथ ही साझा किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.