Aarogya Setu App में आई अकाउंट डिलीट करने की सुविधा

Aarogya Setu App से अकाउंट डिलीट करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देने की आवश्यकता पड़ेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है यह नया अपडेट
  • एंड्रॉयड का अपडेट Aarogya Setu app (version 1.3.1) है
  • आईफोन का अपडेट IOS (version 2.0.0) है

सेटिंग्स में जाकर हमेशा के लिए डिलीट कर सकेंगे Aarogya Setu App

Aarogya Setu app को नया अपडेट मिला है, जिसके साथ इस ऐप में कई नए बदलाव पेश किए गए हैं। इन बदलावों में सबसे प्रमुख है थर्ड पार्टी ऐप के साथ आरोग्य सेतु हेल्थ स्टेटस साझा करने की सुविधा। इसके अलावा इस अपडेट के साथ ही यूज़र्स न केवल अपना आरोग्य सेतु अकाउंट स्थाई रूप से डिलीट कर पाएंगे, बल्कि इसके साथ ही वह ऐप पर मौजूद अपना सारे डेटा भी डिलीट कर सकेंगे। ऐप की डेवलपमेंट टीम ने यह भी ऐलान किया कि इसमें COVID-19 से जुड़े जोखिम स्तर को एक्सेस करने के लिए ब्लूटूथ कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल करने की क्षमता को जोड़ा गया है। नए बदलाव Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध होंगे।

Aarogya Setu App पर उपलब्ध सबसे प्रमुख और नया बदलाव को जोड़ा गया है, वो है थर्ड पार्टी ऐप के साथ आरोग्य सेतु हेल्थ स्टेटस को साझा करना। आपको यह नया ऑप्शन सेटिंग्स में जाकर मिलेगा, जहां आपको Approval for Aarogya Setu Status पर क्लिक करना है। इससे दूसरे हेल्थ ऐप आपके आरोग्य सेतु ऐप के हेल्थ डेटा को एक्सेस कर सकेंगे। शुरुआती रूप से यह फीचर केवल आईओएस डिवाइस तक ही सीमित है।

दूसरा जो सबसे बड़ा बदलाव इस अपडेट के जरिए आया है, वो है आरोग्य सेतु ऐप से अपने अकाउंट को स्थाई रूप से डिलीट करने की सुविधा। जी हां, इस फीचर की मदद से आप न केवल अपना अकाउंट डिलीट कर सकेंगे, बल्कि उससे पहले आप अकाउंट पर उपलब्ध अपना मौजूद डेटा भी डिलीट कर सकेंगे। हालांकि, यह नया फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन आईओएस पर आपको यह delete_account_title के नाम से उपलब्ध होगा।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि अकाउंट और डेटा डिलीट करने वाले इस नए फीचर के जरिए आप अपना डेटा डिलीट तो कर सकते हैं, लेकिन यह डेटा सरकारी सर्वर पर उपलब्ध रहता है। आरोग्य सेतु एंड्रॉयड वर्ज़न पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सरकारी सर्वर से इस डेटा को डिलीट होने में 30 दिन का समय लगता है।
Advertisement

इसके अलावा, अकाउंट डिलीट करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देने की आवश्यकता पड़ेगी।

Advertisement

इन सब के साथ ऐप में ऐसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें आप अपने कोरोना वायरस रिस्क लेवल का पता लगाने के लिए अपनी ब्लूटूथ प्रॉक्सिमिटी का इस्तेमाल करते हैं। रविवार को पोस्ट किए गए ट्वीट्स की एक सीरीज़ में आरोग्य सेतु टीम ने बताया था कि यह फीचर आपको ऐसे कॉन्टेक्ट की तारीख, समय, स्थान और कॉन्टेक्ट की अवधि की जानकारी प्रदान करता है।

अपडेट की बात करें, तो यह Aarogya Setu app (version 1.3.1) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आईओएस का वर्ज़न (version 2.0.0) है, जो कि ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, भारत में आरोग्य सेतु ऐप का यूज़र बेस 13.86 करोड़ है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.