'320 मोबाइल ऐप यूजर्स की सेफ्टी के लिए भारत सरकार ने किए ब्‍लॉक'

फरवरी में 49 ऐप्स को फिर से ब्लॉक कर दिया गया था। ये वो ऐप्‍स थे, जिन्‍हें रीब्रैंडिंग के बाद दोबारा लॉन्‍च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 19:10 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट देना है मकसद
  • इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी (IT) एक्‍ट 2000 की धारा 69A के तहत कार्रवाई
  • फरवरी में 49 ऐप्स को फिर से ब्लॉक कर दिया गया था

सरकार ने बताया कि अप्रैल 2000 से दिसंबर 2021 के दौरान देश में कुल FDI इक्विटी फ्लो में चीन 20वें स्थान पर है।

यूजर्स को सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट देने के लिए देश में अबतक 320 मोबाइल ऐप्‍स को ब्‍लॉक किया गया है। कार्रवाई इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी (IT) एक्‍ट के तहत की गई है। यह जानकारी बुधवार को केंद्र सरकार ने संसद में दी। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि देश की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सुरक्षा को देखते हुए इन मोबाइल एप्लिकेशन को ब्‍लॉक किया गया है। उन्‍होंने बताया कि फरवरी में 49 ऐप्स को फिर से ब्लॉक कर दिया गया था। ये वो ऐप्‍स थे, जिन्‍हें रीब्रैंडिंग के बाद दोबारा लॉन्‍च किया गया था।  

मंत्री ने कहा कि यूजर्स के लिए सेफ, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करने के मकसद से सरकार ने अब तक इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी (IT) एक्‍ट 2000 की धारा 69A के तहत 320 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्‍लॉक किया है। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उन्‍होंने बताया कि अप्रैल 2000 से दिसंबर 2021 के दौरान देश को चीन से सिर्फ 2.45 बिलियन डॉलर (लगभग 18,701 करोड़ रुपये) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है।

सोम प्रकाश ने कहा कि अप्रैल 2000 से दिसंबर 2021 के दौरान देश में कुल FDI इक्विटी फ्लो में चीन 20वें स्थान पर है। 2.45 अरब डॉलर के साथ उसकी हिस्‍सेदारी सिर्फ 0.43 फीसदी है। एक अलग जवाब में मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार और गृह मंत्रालय के मुताबिक उन्हें करीब 50,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

गौरतलब है कि भारतीय यूजर्स मोबाइल पर काफी समय बिताते हैं। इसका एक बड़ा हिस्‍सा ऐप होते हैं। साल 2021 में भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स ने रोजाना अपना लगभग 4.7 घंटे का वक्त मोबाइल फोन पर बिताया है, जिसकी जानकारी मोबाइल ऐप एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म App Annie की रिपोर्ट में दी गई है। ऐप्स डाउनलोड के मामले में भी 20 टॉप मोबाइल मार्केट्स की लिस्ट में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। फाइनेंस ऐप्स भारत में काफी पॉपुलर हैं, जिसे 1 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड प्राप्त हुए हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि साल 2021 में इंडिया में स्मार्टफोन यूजर्स ने रोजाना लगभग 4.7 घंटे का समय अपनी डिवाइस पर बिताया, जो कि साल 2020 में प्रतिदिन 4.5 घंटे था और साल 2019 में यह समय 3.7 घंटे तक का था। हालांकि, इस लिस्ट में भारत से आगे ब्राजील, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया के स्मार्टफोन यूजर्स निकले। रिपोर्ट के मुताबिक इन देशों के लोगों ने रोजाना 5 या फिर इससे ज्यादा घंटे का समय अपने मोबाइल फोन पर निकाला है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.