Facebook और Instagram से हटाए गए 2.30 करोड़ कंटेंट, मिलीं 32 हजार से ज्यादा शिकायतें

Instagram से बताए समयसीमा के दौरान 46,95,700 कंटेंट के टुकड़ों को हटाया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 18:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 23 मिलियन में से 18 मिलियन कंटेंट के टुकड़े Facebook से हटाए
  • Instagram से बताए समय के दौरान 46,95,700 कंटेंट के टुकड़ों को हटाया गया
  • दोनों प्लेटफॉर्म पर कुल 32,587 शिकायतें मिलीं
Facebook और Instagram की मूल कंपनी Meta हर महीने अपनी एक खास रिपोर्ट जारी करती है, जिसमें पूरे महीने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटाए गए 'आपत्तिजनक कंटेंट' की जानकारी दी जाती है। इस रिपोर्ट को सूचना प्रौद्योगिकी के नियम 4(1)(डी) के अंतर्गत शेयर किया जाता है। मेटा ने अब नवंबर 2023 के लिए रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 30 दिनों की अवधि के दौरान Facebook और Instagram से हटाए गए बुरे कंटेंट की जानकारी शामिल है। इससे पता चलता है कि इस समयसीमा के दौरान कंपनी ने दोनों प्लेटफॉर्म से 2.30 करोड़ से ज्यादा कंटेंट को हटाया था।

Meta द्वारा भारत के लिए जारी मंथली कंप्लायंस रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने 23 मिलियन में से 18 मिलियन कंटेंट के टुकड़े (फोटो, वीडियो, पोस्ट, कमेंट) अकेले Facebook से हटाए थे। कंपनी द्वारा बताई गई सटीक संख्या की बात करें, तो नवंबर महीने में Meta ने Facebook से 1,83,42,800 कंटेंट को रिमूव किया।

Meta का कहना है कि 1 से 30 नवंबर के बीच उन्हें इंडियन ग्रीवेंस मैकेनिज्म के जरिए 21,149 रिपोर्ट प्राप्त हुईं और कंपनी ने इन सभी में से 100% का जवाब दिया। इनमें से सबसे बड़ी संख्या में रिपोर्ट्स अकाउंट हैक, फेक प्रोफाइल्स, अनुचित या अपमानजनक कंटेंट और धमकाना या उत्पीड़न के लिए थी।

इसी तरह, Instagram से बताए समयसीमा के दौरान 46,95,700 कंटेंट के टुकड़ों को हटाया गया था। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या में आत्महत्या या आत्म-चोट, वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि, हिंसक और ग्राफिक कंटेंट, धमकाना और उत्पीड़न से संबंधित था।
Advertisement

प्लेटफॉर्म को कुल 11,138 रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें से 4,209 यूजर्स को समस्या के निपटान के लिए टूल्स मुहैया कराए गए, जिनके जरिए यूजर्स ने खुद शाकियतों का सामाधान निकाला।
Advertisement

इंस्टाग्राम को मिली शिकायतों में सबसे ज्यादा अकाउंट हैकिंग, फेक प्रोफाइल और पेज या अकाउंट का एक्सेस खोना, धमकाना या उत्पीड़न को लेकर थीं।

बता दें कि Meta की अक्टूबर महीने की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने एक महीने के भीतर 37 मिलियन बुरे कंटेंट को हटाया था, जो मासिक आधार पर एक महत्वपूर्ण गिरावट को दर्शाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.